Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नगरपरिषद बिछिया में सामान्य अवकाश घोषित

मंडला 5 जुलाई 2025

बिछिया नगर परिषद में आगामी 7 जुलाई को वार्ड क्रमांक 13 में उप चुनाव के लिए मतदान संपन्न कराया जायेगा। नगरीय निकाय उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्द्ध) के मतदान 7 जुलाई 2025 (सोमवार) को जिले के बिछिया नगर निकाय के वार्ड क्षेत्र में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। केवल संबंधित नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्र के लिये परकाम्य लिखित अधिनियम (निगोशिएबल इन्स्ट्रमेटस एक्ट) 1881 (1881 का क्रमांक 26) की धारा 25 के अंतर्गत सार्वजनिक अवकाश भी घोषित किया गया है। उक्त प्रावधानों के तहत उप निर्वाचन 2025 (पूर्वार्द्ध) के मतदान के लिये 7 जुलाई 2025 (सोमवार) को नगरपरिषद बिछिया के वार्ड नं. 13 में पार्षद के रिक्त पद के निर्वाचन के लिए निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत स्थापित दुकानों/फैक्ट्रियों/ऑफिसों (कार्यालय) आदि में नियोजित कर्मचारियों को 7 जुलाई (सोमवार) का सार्वजनिक (सवैतनिक) अवकाश घोषित किया गया है।

Related posts

हब फोर एंपावरमेंट ऑफ वुमेन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान अंतर्गत डॉ. राजेन्द्र प्रसाद वार्ड नं. 16 जिला मण्डला में जागरूकता कार्यक्रम संपन्न हुआ

Reva India News

मतदाता जागरूकता से संबंधित प्रतियोगिताओं का आयोजन अब 31 मार्च तक

Reva India News

रदान आश्रम में चल रहा अन्नपूर्णा महोत्सव

Reva India News

Leave a Comment