Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिले में अब तक 958.5 मिमी वर्षा, मंडला तहसील में सबसे अधिक 1082.6 मि.मी. वर्षा दर्ज

मंडला 19 जुलाई 2025

मंडला जिले में एक जून से 19 जुलाई तक की अवधि में औसत रूप से कुल 958.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। 19 जुलाई की सुबह तक बीते 24 घंटे में जिले में औसतन 1.9 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इस दिन मंडला में 0.8 मि.मी. एवं बिछिया में 11 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जुलाई तक तहसील मंडला में 1082.6 मिमी, नैनपुर में 980.4 मिमी, बिछिया में 877.2 मिमी, निवास में 1033.9 मिमी, घुघरी में 806.6 मिमी एवं नारायणगंज में 979.5 मिमी वर्षा आंकी गई है। इसी अवधि में पिछले वर्ष जिले में औसतन 482.5 मिमी वर्षा हुई थी। इस अवधि में पिछले वर्ष तहसील मंडला में 670.2 मिमी, नैनपुर में 661.6 मिमी, बिछिया में 386.4 मिमी, निवास में 450.5 मिमी, घुघरी में 247.1 मिमी एवं नारायणगंज में 490.2 मिमी वर्षा आंकी गई थी।

Related posts

2 कोरोना मरीज डिस्चार्ज हुए

Reva India News

15, 16 एवं 17 अप्रैल को संचालित होगा डाक मतपत्र सुविधा केन्द्र

Reva India News

सौरभ चंदेला बने म.प्र. जन जागरण मोर्चा का मंडला जिलाध्यक्ष

Reva India News

Leave a Comment