Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

दस्तक अभियान का हुआ शुभारंभ कलेक्टर एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पिलाई विटामिन-ए की दवा  

मंडला 22 जुलाई 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने आंगनवाड़ी क्रमांक 1 सुभाष वार्ड में दस्तक सह स्टॉप डायरिया अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान आंगनवाड़ी में उपस्थित बच्चों को नगरपालिका अध्यक्ष, कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने दवा की खुरांक पिलाई। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम, सीएमएचओ डॉ. डीजे मोहन्ती सहित संबंधित उपस्थित थे।

22 जुलाई से 16 सितम्बर 2025 तक चलने वाले इस अभियान में बाल्यकालीन बीमारियों की पहचान एवं त्वरित उपचार, रेफरल का प्रबंधन किया जायेगा। दस्तक अभियान का प्रमुख उद्देश्य बाल मृत्यु प्रकरणों में कमी लाना है। इस अवसर पर कलेक्टर श्री मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्‍चों तथा उनके माताओं से चर्चा करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में फीडबैक प्राप्त किया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने माताओं से आग्रह किया है कि अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जाकर बच्चों को विटामिन ए की दवा अवश्य पिलाएं।

Related posts

राष्ट्रीय मीन्स कम मेरिट छात्रवृति चयन परीक्षा हेतु आवेदन करने निर्देश जारी

Reva India News

विभागवार निर्देशों का संबंधित विभाग अनिवार्यतः पालन करें – कलेक्टर श्री मिश्रा एपीसी की फॉलो बैठक में कलेक्टर के निर्देश  

Reva India News

कच्चे रास्तों से विकास की पक्की डगर तक प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से बदली भानपुर (बिसौरा) की तकदीर

Reva India News

Leave a Comment