Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

बाबा महाकाल की पालकी सवारी विशाल झंडा यात्रा में सनातनियों का कारवां आचार्य युवराज ने धर्मप्रेमियों का मोह लिया मन  

                                                                     मण्डला। झंडा यात्रा एवं महाकाल सवारी समिति के द्वारा विशाल झंडा यात्रा एवं बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा महिष्मति घाट से निकाली गई जो नगर भ्रमण करते हुए किला वार्ड स्थित व्यास नारायण मंदिर पहुंची जहां पर विधि विधान से झंडा की स्थापना करते हुए पूजन अर्चन किया गया। इस पालकी झंडा यात्रा में मुख्य आकर्षण का केन्द्र उज्जैन महाकाल के समरूप बाबा महाकाल की पालकी रही वहीं विशाल भगवा ध्वज के साथ शहनाई, सुप्रसिद्ध डीजे, आईप्रो एवं लाइट शो, जिले का सुप्रसिद्ध डीजे अत्तू एवं लाइट शो, सुप्रसिद्ध कृष्णा बैन्ड, साउंड सिस्टम, रियांश इवेंट के द्वारा विशेष इवेंट का शो प्रदर्शन किया गया और विभिन्न प्रकार की झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया सैकड़ों की संख्या में युवा जयकारे के साथ शोभायात्रा में दिखाई दिये। शोभायात्रा नेहरू स्मारक, स्टैंड बैंक, लालीपुर चौराहा, बस स्टैंड, चिलमन चौक, उदय चौक, राम मंदिर सराफा, बुधवारी चौक होते हुए व्यास नारायण मंदिर राजराजेश्वरी किले पहुंची जहां पर ध्वज स्थापना के साथ महाआरती की गई। बता दें कि इस बार बाबा महाकाल की सवारी में बैंड बाजे और भजन मंडलियों के साथ अलग अलग जनजाति के कलाकार भी प्रस्तुति देते दिखाई दे रहे हैं। भोलेनाथ की भक्ति के साथ सवारी में इस बार लोक संस्कृति का रंग बढ़ चढक़र देखने को मिल रहा है। भस्मारती में बाबा का पंचामृत अभिषेक करने के बाद भांग, चंदन, सूखे मेवे और आभूषणों से महाकाल का राजा स्वरूप श्रृंगार किया गया। समूह के कलाकार नृत्यकर प्रस्तुति देते हुए निकले आकर्षण का केंद्र रही।



युवराज ने धर्मप्र्रेमियों का मन मोह लिया

सुप्रसिद्ध कथावाचक एवं पचरा गीत गायक छत्तीसगढ़ पंडित युवराज पांडेय ने उदय चौंक में पचरा गीत गाकर धर्मप्रेमियों का मन मोह लिया यहां पर सैकड़ो की संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचे जहां पर आचार्य युवराज पांडे का स्वागत किया गया। धर्म और आस्था की नगरी मंडला एक बार फिर भक्ति के रंग में रंग गई  जैसे ही पंडित जी उदय चौक पहुंचे, वहां पहले से मौजूद श्रद्धालुओं में उत्साह की लहर दौड़ गई। भव्य स्वागत के साथ उन्हें मंच तक लाया गया जहां चारों ओर भक्तिरस का अद्भुत माहौल दिखाई दिया। पंडित युवराज पांडेय ने मंच पर आते ही अपने मधुर स्वर में परंपरागत पचरा गीतों की प्रस्तुति दी जिसकी गूंज से पूरा वातावरण शिवमय हो उठा। गीतों में देवी-देवताओं की महिमा और लोकभक्ति की ऐसी छाप थी कि सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे। कुछ श्रद्धालु तो भावावेश में झूमने भी लगे। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों, धर्मप्रेमियों और आयोजकों द्वारा पंडित युवराज पांडेय का पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। आयोजकों ने उन्हें मंडला पधारने के लिए आभार जताया और कहा कि उनके आगमन से नगर का धार्मिक महत्व और भी बढ़ गया है। कार्यक्रम के अंत में पंडित जी ने सभी श्रद्धालुओं को धार्मिक सद्भाव, भक्ति और संस्कृति को आगे बढ़ाने का संदेश भी दिया। यह आयोजन केवल एक सांस्कृतिक प्रस्तुति नहीं बल्कि श्रद्धा, भक्ति और लोकसंस्कृति के पुनर्जागरण का साक्षात प्रमाण बन गया।



सनातनी युवाओं ने उठाया बीड़ा

विगत पांच वर्षो से जिले के अनेक युवाओं के द्वारा हर वर्ष सावन मास में झंडा यात्रा एवं महाकाल पालकी सवारी का आयोजन किया जाता है। समिति में न कोई अध्यक्ष है और न कोई पदाधिकारी चंद युवाओं ने आज से पांच साल पहले बैठक की और बाबा महाकाल की सवारी निकालने का संकल्प लिया। समय के साथ कारवां बढ़ते गया और आज इस समिति में सैकड़ो युवा जुड़ चुकें हैं। झंडा यात्रा और बाबा महाकाल की पालकी यात्रा को लेकर महीनों तैयारियां चलती है। यह धार्मिक आयोजन अब शहर के प्रमुख धार्मिक आयोजन में शामिल हो गया है। उज्जैन बाबा महाकाल की तर्ज पर आयोजित इस महाकाल सवारी के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से धर्मप्र्रेमी नगर पहुंचते हैं।

शेषनाग मंदिर में हुआ स्वागत

झंडा यात्रा एवं महाकाल सवारी समिति के द्वारा विशाल झंडा यात्रा एवं बाबा महाकाल पालकी शोभायात्रा का जिला पंचायत के सामने हनुमान शेषनांग मंदिर में स्वागत किया गया भक्तों ने यहां पर पालकी में विराजमान बाबा महाकाल की पूजन करते हुये पुष्पवर्षा की। इस दौरान यहां पर जयकारे भी लगाये गये। इस दौरान बाबा महाकाल को 101 किलो की भोगी प्रसादी लगाकर भक्तों जनों को वितरण की गई। वहीं युवाओं ने भगवा ध्वज को मंदिर लाया गया जहां पर पूजन अर्चन करते हुए जयकारे लगाए गए।

 

Related posts

4 दिवसीय रज़ा स्मृति का शुभारंभ आज रज़ा कला वीथिका और रपटा घाट में सजेंगी रंगों की महफ़िल झंकार भवन में गूंजेगी शायर और कवियों की आवाज़

Reva India News

नगर परिषद बिछिया के उप चुनाव के लिए प्रेक्षक नियुक्त

Reva India News

अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर का आयोजन 2 अक्टूबर को

Reva India News

Leave a Comment