Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित  

मंडला 31 जुलाई 2025

प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत चयनित ग्रामों की ग्राम विकास योजना निर्माण के संबंध में जिला स्तरीय अभिसरण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में इस योजना के अंतर्गत चयनित मोहगांव विकासखंड के ग्राम खैरी माल तथा घुघरी विकासखंड के ग्राम सैलवारा के लिए कार्ययोजना निर्माण के संबंध में चर्चा की गई।

कलेक्ट्रेट के गोलमेज कक्ष में आयोजित इस बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री श्रेयांश कूमट ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि योजना में चयनित दोनों ग्रामों के लिए तैयार की जा रही कार्ययोजना में कन्वर्जेंस के कामों को रीचैक करें। विभागीय कार्यों में किसी भी प्रकार का दोहराव न हो। सीसी रोड के प्रस्तावों के संबंध में यह अवश्य देखें कि संबंधित निकाय द्वारा इन्हें 15वे वित्त अथवा 5वे वित्त की योजना में शामिल तो नहीं किया गया है। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी, कार्यपालन यंत्री पीएचई, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास विभाग, सहायक संचालक आदिवासी विकास विभाग, अग्रणी जिला प्रबंधक सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव बुधवार को दिव्यांगजनों को वितरित करेंगे हितलाभ

Reva India News

*वृद्ध महिला मंडला नगर में सड़क पर बेसुध हालत में मिली* =========

Reva India News

जनसुनवाई में 113 आवेदन प्राप्त, 2 का मौके पर ही निराकरण अपर कलेक्टर ने सुनी आमजनों की समस्याएं

Reva India News

Leave a Comment