Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंत्री एवं सांसद नगरपालिका नैनपुर में भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए

मंडला 3 अगस्त 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग मंत्री श्रीमति संपतिया उइके एवं सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में वार्ड क्रमांक 3 चकोर नदी में घाट निर्माण कार्य, वार्ड क्रमांक 3 चकोर तट हनुमान मंदिर के पास टीन शेड निर्माण, वार्ड क्रमांक 14 में ट्रेन्चिग ग्राउड में वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट निर्माण तथा वार्ड क्रमांक 15 में रेल्वे अंडर ब्रिज से राम प्रजापति (महेन्द्र हट्टेल) तक सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन किया गया।

मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने बताया कि नगरीय निकायों में लगातार विकास के कार्य किए जा रहे हैं। हनुमान मंदिर शेड के लिए विधायक निधि से राशि दी गई है। यहां किए जाने वाले निर्माण कार्यों में उच्च गुणवत्तायुक्त सामग्री का इस्तेमाल हो, इसके निर्देश भी मंच से संबंधित को दिए। उन्होंने कहा कि जनसेवक के रूप में आपकी सेवा करने का अवसर मिला है। जनता से जुड़े कार्य आप सभी के सहयोग से ही पूर्ण हो सकते हैं। केन्द्र व राज्य सरकार विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को संचालित कर रही है। मंत्री श्रीमती उइके ने नगरवासियों को रक्षाबंधन और श्रावण मास की शुभकामनाएं भी दी।

इस अवसर पर सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने कहा कि घाटों का निर्माण और विकास कार्य के लिए राशि विधायक निधि से स्वीकृत हुई है। उन्होंने इन विकास कार्यों के लिए नगरवासियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि नैनपुर में आज 4 विकास कार्यों के भूमिपूजन हो रहे हैं। कार्यक्रम में नगरपालिका परिषद नैनपुर अध्यक्ष श्रीमति कृष्णा पंजवानी, एसडीएम श्री आशुतोष ठाकुर, नगरपालिका परिषद नैनपुर उपाध्यक्ष श्रीमति संजूलता वैष्णव, श्रीमति पिंकी चौधरी, पार्षद श्री राजाराम शर्मा, श्रीमति निशा चन्द्रौल, श्रीमति सुशीला चौरसिया, श्रीमति लक्ष्मी परते, श्री प्रदीप चौरसिया, पार्षदगणों में श्रीमति निकिता शर्मा, श्री नितिन ठाकुर, श्री करन इनवाती, श्रीमति साधना रंगारी, श्री सुनील विश्वकर्मा, सुश्री कुसुम यादव, श्री मोहितकांत झारिया, नगरपालिका के अधिकारी, कर्मचारी और वार्डवासी उपस्थित थे।

Related posts

राजस्व अधिकारियों ने किया खाद वितरण केन्द्रों का निरीक्षण  

Reva India News

प्रभारी कलेक्टर ने लिया निर्माणाधीन सीएम राईज स्कूल भवन का जायजा  

Reva India News

रेवा इडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 4 अगस्त 2022

Reva India News

Leave a Comment