Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को स्थानांतरण पर दी गई विदाई

मंडला 5 अगस्त 2025

जिला योजना भवन में मंडला जिले में राजस्व विभाग में पदस्थ रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों को स्थानांतरण होने पर विदाई दी गई। राज्य शासन के आदेशानुसार श्री अरविंद सिंह संयुक्त कलेक्टर मंडला से उपायुक्त राजस्व जबलपुर, श्री जे.पी. यादव संयुक्त कलेक्टर मंडला से अपर कलेक्टर डिंडौरी तथा श्री शाहिद खान संयुक्त कलेक्टर मंडला से संयुक्त संचालक मंडी जबलपुर स्थानांतरित किए गए हैं। समारोह में तीनों अधिकारियों को कलेक्टर ने स्मृतिचिन्ह भेंट किया।

विदाई के दौरान कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तीनों अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप तीनों के द्वारा मंडला जिले में प्रत्येक कार्य को पूरी कुशलता के साथ निभाया है। आगे भी शासन की ओर से दिए गए दायित्वों में आप सभी खरे उतरेंगे। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम बिछिया सुश्री सोनाली देव, एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे, एसडीएम निवास श्री सीएल वर्मा, एसडीएम नैनपुर श्री आशुतोष ठाकुर सहित जिला कलेक्ट्रेट मंडला के सभी अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

Related posts

नवोदय विद्यालय 9वी एवं 11वी की चयन परीक्षा के लिए आवेदन 23 सितंबर तक

Reva India News

शासकीय आईटीआई मंडला में अप्रेंटिसशिप मेला 2 जुलाई को

Reva India News

वीर बाल दिवस पर साहिबजादों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि एसआईआर को लेकर बैठक भी आयोजित, बीएलओ, बूथ अध्यक्षों को दिए विशेष दिशा-निर्देश

Reva India News

Leave a Comment