Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों में मंडला जिले का नाम किया रोशन – मंत्री श्रीमती उइके जेईई एवं नीट में चयनित विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मंडला 8 अगस्त 2025

शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मंडला में ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट 2.0 के तहत वर्ष 2024-25 में नीट एवं जेईई में चयनित विद्यार्थियों को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेष मिश्रा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा ने उपहार भेंट कर सम्मानित किया। मंत्री श्रीमती उइके ने चयनित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी ने सीमित संसाधनों एवं अल्प सुविधाओं के बीच अपने कठिन परिश्रम से मंडला जैसे जिले का नाम रोशन किया है। इसके लिए आपको, परिजनों एवं शिक्षकों को बधाई।

मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि जिले के लिए यह बहुत बड़ी बात है कि आप लोगों ने जेईई एवं नीट जैसी कठिन परीक्षा उत्तीर्ण की। पहले इस तरह की परीक्षाओं की तैयारी बड़े शहरों में ही होती थी। जिला प्रशासन के द्वारा नवाचार के रूप में प्रारंभ किया गया ज्ञानार्जन प्रोजेक्ट 2.0 अपनी सफलता की कहानी खुद ब खुद बता रहा है। जिले में मेडीकल कॉलेज भवन का भी निर्माण तीव्र गति से किया जा रहा है। अनुशासन, लगन एवं समर्पित भाव से आगे की पढ़ाई जारी रखें। मंत्री श्रीमती उइके ने इस उपलब्धि को हासिल करने के बाद विद्यार्थियों से उनके अनुभव जाने। विद्यार्थियों ने बताया कि जिला प्रशासन के इस नवाचार की बदौलत परीक्षा से संबंधित सारी सुविधाएं यहां प्रदान की गई। जिन परीक्षाओं की तैयारी के लिए शहर जाकर पढ़ाई करनी होती थी वह यहीं निःशुल्क प्राप्त हो गई।

एपीसी श्री मुकेश पांडे ने इस प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए कहा कि विगत वर्ष 10 विद्यार्थी नीट एवं 4 विद्यार्थी जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। नया बैच 16 अगस्त से प्रारंभ किया जा रहा है। 400 विद्यार्थियों की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें 70 विद्यार्थियों को नीट एवं 50 विद्यार्थियों को जेईई की परीक्षा की तैयारी के लिए सिलेक्ट किया गया है। जिले के 32 शिक्षकों द्वारा इस परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है।

नीट में चयनित विद्यार्थी निशा कुलस्ते, तन्या चौधरी, तनिष्का साहू, तान्या साहू, सीमा कोराम, सुहानी मार्को, सावन वरकड़े, करीना कुशराम, अंजुलता भार्गव एवं प्रियंका परते है। कार्यक्रम में श्री रानू राजपूत, एसी ट्राईबल श्रीमती वंदना गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती मुन्नी वरकड़े, श्री रंजीत गुप्ता, एपीसी श्री मुकेश पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

मोदी सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के स्वर्णिम अध्याय – पवन पाटीदार पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार का प्रथम मंडला आगमन, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, ली कार्यकर्ताओं की बैठक

Reva India News

राज्यपाल श्री पटेल की कुशलक्षेम की जानकारी लेने मुख्यमंत्री डॉ. यादव एम्स भोपाल पहुँचे मुख्यमंत्री ने ओपीडी में मौजूद मरीजों और उनके परिजन से की चर्चा

Reva India News

जनसुनवाई स्थगित

Reva India News

Leave a Comment