Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

श्रीकृष्‍ण पर्व’ मंडला में 14 अगस्त से दो दिवसीय समारोह, बहेगी भक्ति रस की यमुना

संस्कृति विभाग द्वारा प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में 14 अगस्त एवं 16 अगस्त को माहिष्मती घाट में ‘श्रीकृष्‍ण पर्व’- “हलधर महोत्‍सव एवं लीला पुरुषोत्‍तम का प्रकटोत्‍सव” का आयोजन किया जायेगा। दो दिवसीय समारोह में श्रीकृष्ण केंद्रित नृत्य नाटिका एवं भक्ति गीतों के माध्यम से कलाकार सुरों से सुगंधित भक्ति की जमुना में गोते लगवाएंगे।
समारोह में 14 अगस्त को सागर के मनीष यादव बरेदी लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे तो शाम की दूसरी सभा को राखी बांके, भोपाल और लक्ष्मी दुबे, जबलपुर भक्ति गायन की सुमधुर प्रस्तुति से विस्तार देते हुए लोक संस्कृति को मंच पर नमूदार करेंगी। मथुरा के गिरधर गोपाल शर्मा समारोह में हलधर लीला प्रस्तुति के माध्यम से पहले दिन की सभा का समापन करते हुए सुधीजनों को भक्ति रस की प्रेम रूपी वर्षा में भिगो देंगे।


16 अगस्त की शाम पतित पावन माँ नर्मदा की कल-कल बहती धारा श्रीकृष्ण की भक्ति में डूबे मंडलावासियों के प्रेम की साक्षी बनेगी। माहिष्मती घाट पर छतरपुर के रवि अहिरवार बधाई और बरेदी लोकनृत्य पेश करेंगे तो भोपाल की डॉ. श्यामा पंडित नृत्य नाटिका “श्रीकृष्ण” के माध्यम से भगवान की लीलाओं को मंच पर जीवंत कर भक्ति संगीत के माध्यम से दर्शकों को प्रभु भक्ति की वैतरणी से पार लगाएंगी। समारोह की अंतिम प्रस्तुति जबलपुर के रूद्रकांत ठाकुर एवं दल तथा मनीष अग्रवाल एवं दल के भक्ति गायन होगी।

Related posts

केवलारी कला में सड़क के दोनों ओर पौधरोपण

Reva India News

दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए चिकित्सकीय मूल्यांकन शिविर आयोजित 192 विद्यार्थियों ने लिया लाभ, 61 बच्चों के लिए 86 सहायक उपकरण स्वीकृत मंडला, 23 सितम्बर 2026

Reva India News

चिरईडोंगरी में आई उर्वरक की रैक मंडला को मिली 767.25 में.टन यूरिया

Reva India News

Leave a Comment