Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस ग्राउंड में हुई स्वतंत्रता दिवस की फाईनल रिहर्सल

मंडला 13 अगस्त 2025

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह का आयोजन जिला मुख्यालय के पुलिस लाईन ग्राऊंड में किया जाएगा। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की तैयारियों की फाईनल रिहर्सल का जायजा लिया। उन्होंने मुख्य कार्यक्रम की ध्वजारोहण, परेड, सलामी सहित अन्य गतिविधियों की फाईनल तैयारियाँ देखी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीएम मण्डला श्रीमती सोनल सिडाम सहित संबंधित उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, सभी प्लाटून कमांडर्स का परिचय प्राप्त किया एवं रिहर्सल के पश्चात संबंधित अधिकारियों को उनके दायित्व से संबंधित जरूरी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि स्वतंत्रता दिवस के जिले में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा।

Related posts

जिला किसान अध्यक्ष अखिलेश ठाकुर ने की पत्रकार वार्ता

Reva India News

पेयजल सुरक्षित रखने के अभिप्राय से जिला जल अभावग्रस्त घोषित कलेक्टर हर्षिका सिंह ने जारी किए आदेश

Reva India News

*मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित-* *गुमशुदा बच्चों की सुरक्षित दस्तयाबी एवं बाल सुरक्षा संबंधी दी गई महत्वपूर्ण जानकारी*

Reva India News

Leave a Comment