Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*भाजपा मंडल बिछिया द्वारा आयोजित की गई विशाल तिरंगा यात्रा

मंडला भारतीय जनता पार्टी बिछिया मंडल के द्वारा दिनांक 13/08/2025 को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा का शुभारंभ शिवहरे कॉम्प्लेक्स भुवा

स्थित भाजपा कार्यालय के समीप एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण करके किया गया ।

 

तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों के साथ और राष्ट्रप्रेम की भावना का संदेश देते हुए पार्टी के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित आमजन, नगर के वरिष्ठ नागरिक, मातृ शक्तियां शामिल हुए। यातायात के नियमों का पालन करते हुए विधिवत कतारबद्ध होकर सहसम्मान अपने अपने वाहनों में तिरंगे झंडे को लगाकर सभी लोग शामिल हुए । तिरंगा यात्रा भुआ से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग होते हुए, भड़ंगा, जंतीपुर , बस स्टैंड , बंजारी से वापस होकर भाजपा कार्यालय पहुंची और फिर तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का समापन हुआ।

 

तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में पूर्व विधायक झल्लू लाल तेकाम, जिला महामंत्री उमेश ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष अशोक नानकानी, नगर परिषद अध्यक्ष रजनी मरावी, मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट, डॉ विजय आनंद मरावी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती मरावी, सांसद प्रतिनिधि चंद्र कुमार झारिया,वरिष्ठ पार्षद शशिकांत श्रीवास्तव,पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय पुरी गोस्वामी, वरिष्ठ भाजपा नेता यशवंत बजाज, तिरंगा यात्रा कार्यक्रम सहसंयोजक बिछिया विधानसभा दीपक पांडे, मंडल तिरंगा यात्रा संयोजक नरेश राजपूत ,मंडल महामंत्री नरेश सार्वे, मीडिया प्रभारी शोभित रावत, युवा नेता योगेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष दीपक कटारे, भूपेंद्र ठाकुर, राजकुमार राजपूत, राकेश यादव, लेखन राजपूत, जिला उपाध्यक्ष इलावती

पटिया, नैनवती कुड़ापे, मंडल मंत्री रुक्मणि साहू, मंत्री रुदन झारिया, कुंदन साहू, विकास पिपरसनियां, प्रकाश साहू, चंद्रकांत शर्मा, संजय दीक्षित, विवेक पांडे, अतुल कटारे, सुमित रजक, राजेंद्र यादव, नीलेश गोस्वामी, मनोज अग्रवाल, विश्वनाथ यादव, मांझीपुर सरपंच दूपसिंह, लाला यादव, राजेंद्र यादव,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष विकास गोस्वामी, अजय यादव, देवाशीष अग्रवाल, बंटी बजाज,प्यारेलाल केराम राजेश यादव, रजनीश मारुवा, विमल चौधरी, कार्यालय मंत्री एम पी जांघेला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

मुख्यमंत्री और स्थानीय सांसद मंत्री द्वारा बबलिया कार्यक्रम में लिफ्ट सिंचाई की घोषणा मात्र छलावा*

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 21 जनवरी 2023

Reva India News

समग्र शिक्षा अभियान, पीएमश्री एवं स्टार्स योजनांतर्गत आईसीटी योजना के जेम बिड की कार्यवाही की जा रही है

Reva India News

Leave a Comment