Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*थाना महाराजपुर पुलिस द्वारा अंधे कत्ल के आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ़्तार कर किया गया हत्या का खुलाशा*

*घटना का विवरण:* दिनांक 21.08.2025 को थाना महाराजपुर अंतर्गत ग्राम बेरटोला में अज्ञात व्यक्ति के मृत होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसपर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटना स्थल मौके पर पहुॅच घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तथा अज्ञात व्यक्ति की पहचान हेतु प्रयास किये गये पुलिस द्वारा घटना स्थल पर निरीक्षण के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर मृतक की पहचान गरीबा नंदा निवासी ग्राम सिंगारपुर थाना मोहगांव जिला मंडला के रुप में की। जिसकी सुचना पुलिस द्वारा मृतक के परिवारजनों को दी गई। थाना महाराजपुर में मृतक के बेटे की रिपोर्ट पर से अज्ञात आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय सहिंता 2023 की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।

 

मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंडला के निर्देशन पर थाना प्रभारी महाराजपुर के नेतृत्व में आरोपी की तलाश पतासाजी हत्या के प्रकरण के खुलाशा हेतु टीम गठित की गयी दौरान तलाश पतासाजी के बेरटोला के ग्रामीण से दिनांक 21.08.2025 के सुबह एक संदिग्ध को देखे जाने की जानकारी प्राप्त हुईं। पुलिस टीम द्वारा उक्त बताए गए हुलिया के व्यक्ति को स्टाफ के साथ घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी राजेन्द्र पिता सुमरन परते उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम चिनगा थाना किदरई जिला सिवनी से अभिरक्षा में लेकर थाना लाकर गंभीरता से पूंछतांछ करने पर बताया कि बस स्टेंड मंडला में मृतक गरीबा मिला था जिससे बस स्टेंड में ही पहली बार मुलाकात हुई और परिचय हुआ था जो रात अधिक होने से आरोपी राजेन्द्र ने बेरटोला चलकर रुकने की बात मृतक से कहा दोनों ने मालीमोहगांव एवं बेरटोला के बीच बहेलियाटोला तिराह पर शराब पिये तथा ग्राम बेरटोला के चबूतरा में सोकर सुबह पुनः मुरुम खदान में जाकर कच्ची शराब पिये वहीं बातों बातों मे दोनों के बीच विवाद होने लगा तब आरोपी ने मृतक के सिर में लकड़ी से मार दिया जिससे मृतक जमीन पर गिर गया तब आरोपी ने बड़ा पत्थर उठाकर मृतक के सिर पर पटक दिया जिससे गरीबा की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

 

*मामले के खुलाशा में भूमिका:* अनुविभागीय अधि. पुलिस श्री पीयूष मिश्रा, थाना प्रभारी महाराजपुर निरीक्षक डॉ. जयसिंह यादव, उनि. लक्ष्मीचंद बिसेन, योगेन्द्र सिंह चौहान, भीमराव मेश्राम, आर अमित गरयार, ओमप्रकाश बघेल, शिवा नाविक, चालक विष्नु जंभारे, धन्नू वाटव केशव एवं थाना स्टाफ की भूमिका रही।

Related posts

प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत गृह प्रवेशम कार्यक्रम 28 मार्च को  

Reva India News

नेशनल लोक अदालत 10 जुलाई को

Reva India News

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा ग्रंथपाल के पद पर नियुक्ति आदेश जारी

Reva India News

Leave a Comment