Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*मंडला पुलिस की इस तत्परता और सक्रियता से वर्ष में 141 नाबालिग बालक-बालिकाओं को दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया

*नाबालिक बालक बालिकाओं के दस्तयाबी के लिए चलाए गए मुस्कान एवं विशेष अभियान*

 

 

मंडला पुलिस द्वारा गुम नाबालिक बालक बालिकाओं की रिपोर्ट पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर गुम बालक बालिकाओं की दस्तयाब के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इसी तारतम्य में मंडला पुलिस द्वारा थाने में प्राप्त अलग अलग प्रकरणों में टीम देश के अलग अलग राज्यों में भेजे गए जिसमें टीम द्वारा तकनीकी दक्षता एवं कार्यकुशलता का परिचय देते हुए इस वर्ष में पुलिस द्वारा मुस्कान अभियान एवं दस्तयाब हेतु विशेष अभियान चलाकर 141 नाबालिक बालक बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर परिजनों को सौंपे गए।

 

इसी अभियान के तहत थाना निवास पुलिस द्वारा थाना प्रभारी निवास निरीक्षक वर्षा पटेल के नेतृत्व में टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना किया गया जिसमें सहायक उप निरीक्षक धनपाल बिसेन एवं उनकी टीम शामिल रहे। टीम द्वारा थाना निवास के धारा 137(2) भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरण की गुम/अपहृत 1 नाबालिक बालिका को जलगांव महाराष्ट्र से दस्तयाब किया गया। इसी प्रकार थाना निवास के 04 गुम इंसान को दस्तयाब किया गया। गुम इंसान क्रमांक 34/25 की बालिका को भुसावल से, 18/25 की गुम इंसान को नागपुर से, 29/25 की गुम इंसान को जबलपुर से, 30/25 की गुम इंसान को टेमरी नागपुर से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। वहीं पुलिस टीम द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 107, 64 के आरोपी को पूना महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

 

सराहनीय भूमिका –उक्त कार्यवाही एसडीओपी निवास के निर्देशन में थाना प्रभारी निवास निरीक्षक वर्षा पटेल, सउनि धनपाल बिसेन , आर. सिध्दार्थ आरसे, आर. सूर्यचन्द्र बघेल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related posts

जनसुनवाई में 84 आवेदकों ने प्रस्तुत किए अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन

Reva India News

सुधार गृह में बांटी भागवत गीता

Reva India News

किल कोरोना-4 अभियान के तहत् घर-घर सर्वे जारी

Reva India News

Leave a Comment