Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मध्यप्रदेश पटवारी संघ आज सौंपेगा ज्ञापन  

                                                        मण्डला।  मध्यप्रदेश पटवारी संघ आज सोमवार सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रमुख सचिव (राजस्व) के नाम ज्ञापन सौंपेगा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ का कहना है कि जब तक पोर्टल की खामियों को सुधारा नहीं जाता, तब तक वेबजीआईएस 2.0 पर कार्य नहीं किया जाएगा। मध्यप्रदेश पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष गीतेन्द्र गीतू बैरागी ने बताया कि मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने प्रदेशभर में वेब जीआईएस 2.0 पोर्टल पर आ रही लगातार तकनीकी विसंगतियों और त्रुटियों को लेकर आंदोलन तेजकर दिया है। संघ का कहना है कि पोर्टल की खामियों को लेकर 12 अगस्त 2025 को प्रमुख सचिव (राजस्व) को ज्ञापन सौंपा जा चुका है, बावजूद इसके अब तक कोई सुधार नहीं किया गया है। संघ के प्रांतीय अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल और महामंत्री धर्मेंद्र शर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि यदि सरकार ने इस समस्या का जल्द समाधान नहीं किया तो प्रदेश के सभी पटवारी आगामी 1 सितम्बर 2025, सोमवार से वेबजीआईएस 2.0 पोर्टल पर कार्य करना बंद कर देंगे हालांकि अन्य शासकीय कार्य यथावत जारी रहेंगे।

Related posts

विविध प्रतियोगिता चित्र प्रदर्शनी के माध्यम से किया जागरूक  

Reva India News

2 मिनिट सायरन बजाकर दी जा रही लोगों को मॉस्क लगाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की समझाईश

Reva India News

बाहर से आने वाले व्यक्तियों का होगा कोविड परीक्षण

Reva India News

Leave a Comment