Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर

मंडला 9 सितंबर 2025

भारत सरकार विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार की इंस्पायर अवार्ड मानक योजनान्तर्गत विद्यार्थियों के मौलिक विचारों को भारत सरकार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्रालय, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा ऑनलाईन आमंत्रित किया गया है। भारत सरकार द्वारा देश भर के पाँच लाख विद्यालयों के कक्षा 6वीं से 10वीं तक के स्कूली बच्चों के लगभग 10 लाख नवाचारी मौलिक विचारों को ऑनलाइन प्राप्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना में शासकीय/अनुदान प्राप्त, अशासकीय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय एवं सी.बी.एस.ई, आई.सी.एस.ई से मान्यता प्राप्त प्रदेश में संचालित विद्यालयों में अध्ययनरत 10 से 15 वर्ष की आयु वर्ग और 6वीं से 10वीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों के आइडियास को शामिल किया जाना है। योजनान्तर्गत वर्ष 2025-26 के लिए समस्त विद्यालयों के नामांकन एवं प्रति विद्यालय पांच विद्यार्थियों के आइडियास ऑनलाईन चाहे गये हैं।

 

जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्देशित किया है कि प्राचार्य द्वारा स्कूलों में इंस्पायर अवार्ड योजनान्तर्गत वैज्ञानिक (साइंटिफिक) आइडिया प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यालय के विद्यार्थियों के मौलिक विचार प्राप्त किये जाएं तथा विद्यालय से पांच मौलिक विचारों का चयन किया जाकर विद्यार्थियों के चयनित आइडिया ऑनलाइन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार के वेब पोर्टल (E-Management of INSPIRE Award Scheme) पर अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाए। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान भारत सरकार द्वारा देश से एक लाख विचारों का चयन किया जायेगा। सभी विद्यार्थियों को अवार्ड की राशि रूपये 10 हजार योजना के जरिये सीधे उनके खातों में भेजी जायेगी।

 

इंस्पायर अवार्ड मानक योजना के अंतर्गत ऑनलाइन नामांकन/आइडिया अपलोड की प्रक्रिया

 

भारत सरकार द्वारा योजनान्तर्गत शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जिले के ऐसे विद्यालय जो अभी तक इस योजना अंतर्गत नामांकित नहीं है उनके नामांकन एवं प्रत्येक विद्यालय से पांच विद्यार्थियों के आइडिया ऑनलाइन अपलोड करने के लिये 15 सितम्बर 2025 अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। विद्यालयों के नामांकन एवं आइडिया अपलोड विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग के पोर्टल पर www.inspireawards-dst.gov.in इस लिंक के माध्यम से किया जाना है। वर्ष 2025-26 हेतु भारत सरकार, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा विद्यार्थियों के नामांकन/ आइडिया 15 सितम्बर 2025 तक चाहे गए हैं। इंस्पायर अवार्ड मानक योजनांतर्गत प्रदेश से 1 लाख विद्यार्थियों के गुणवत्तापूर्ण आईडिया अपलोड कराने का एवं 10 प्रतिशत आइडिया चयन का लक्ष्य निर्धारित किया जा रहा है।

यदि जिले से 2000 से अधिक विद्यार्थियों के आइडिया अपलोड कराये जाएंगे और अपलोड आइडिया से 10 प्रतिशत का चयन भारत सरकार द्वारा किया जाएगा उन जिलों के जिला सहायक नोडल अधिकारी, इंस्पायर अवार्ड तथा जिला विज्ञान अधिकारी एवं प्रदेश के विद्यालयों के प्राचार्यों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। इंस्पायर अवार्ड संबंधी जानकारी हेतु जिला नोडल अधिकारी श्रीमती कल्पना नागेश्वोर (प्राचार्य) शास. पीएमश्री कन्या हाईस्कूल रामनगर (मोब.9993517573) एवं इंस्पायार अवार्ड के नामांकन में किसी भी तकनीकी समस्या हेतु श्री अंकुश चौरसिया मोबाईल नम्बर 9752409363 से सम्पर्क किया जा सकता है।

Related posts

आगामी 4 दिनों में अधिक से अधिक करें शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक निराकरण – हर्षिका सिंह समय-सीमा बैठक में हुई विस्तृत चर्चा

Reva India News

समाज को प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए मानवता का भाव सर्वोपरि – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके रोटरी का लक्ष्य पीड़ित मानवता की सेवा – सांसद श्री विवेक तन्खा

Reva India News

जिले में निवासरत बैगा समुदाय के लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कराएं

Reva India News

Leave a Comment