Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

रोजगार युवा संगम मेले में 121 युवाओं का चयन

मंडला 16 सितंबर 2025

नगरपालिका टाउनहॉल मंडला में रोजगार युवा संगम मेले का आयोजन किया गया। जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के इस संयुक्त मेले में युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार मेला युवाओं को उनकी रुचि और कौशल के अनुसार अवसर दिलाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि कंपनियों में जाकर सीखें और अपना हौसला बढ़ाएं। आपके सहयोग के लिए प्रशासन हमेशा तत्पर है।

इस अवसर पर नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा ने कहा कि प्रदेश की सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। यदि युवा अपना स्वरोजगार स्थापित करना चाहते हैं तो शासन की योजनाओं का लाभ लेकर स्व रोजगार स्थापित कर सकते हैं। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री संतोष सोनू भलावी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। रोजगार मेले में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र श्री एनके वास्कले, प्रबंधक श्री बलराम यादव, जिला रोजगार अधिकारी एलएस सैयाम, आईटीआई प्राचार्य आरएस वरकड़े सहित संबंधित उपस्थित रहे।

 

मेले में 121 युवाओं का हुआ चयन

 

स्थानीय एवं निजी क्षेत्र की 7 प्रतिष्ठित कंपनियों ने इस मेले में भाग लिया एवं 167 अभ्यर्थियों ने ऑनलाईल/ऑफलाइन पंजीयन कराया। मेले में उपस्थित कम्पनियों के प्रतिनिधियों ने आए हुए युवाओं की विस्तार से काउंसलिंग की तथा कंपनी की सेवा शर्तें व सुविधाओं के बारे में जानकारी दी। कंपनियों द्वारा अप्रेंटिसशिप के लिए 15 एवं 106 का प्रारंभिक चयन किया गया। मेले में 5 हितग्राहियों को स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।

Related posts

पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मंडला पुलिस द्वारा जिले में बढ़ाई गई सुरक्षा सघन वाहन चैकिंग एवं संवेदनशील स्थलों की जाँच  

Reva India News

वनाधिकार पट्टों के हितग्राहियों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दें – हर्षिका सिंह समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत गैर अनुदान मान्यता प्राप्त अशासकीय शालाओं में ऑनलाईन निःशुल्क प्रवेश प्रारम्भ

Reva India News

Leave a Comment