Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत जिले के प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल ने सिद्ध बाबा टेकरी पहाड़ी पर किया वृक्षारोपण  

मंडला 17 सितंबर 2025

सेवा पखवाड़ा अभियान का क्रियान्वयन 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही है। इसमें पौधे रोपित कर नमो वन तैयार किये जा रहे हैं। इसी क्रम में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कुटीर एवं ग्रामोद्योग एवं जिले के प्रभारी मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने बुधवार को सिद्ध बाबा टेकरी पहाड़ी में पौधरोपण किया। उन्होंने कटहल, आंवला, सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, श्री प्रफुल्ल मिश्रा, श्री जयदत्त झा, श्री रानू राजपूत, श्री ललित लोधी, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा, डीएफओ श्री नित्यानंदन एल ने भी पोधारोपण किया।

Related posts

साक्ष्य एवं प्रमाण सहित दावा आपत्ति प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 7 जनवरी है

Reva India News

संकल्प से समाधान अभियान जिले में अभी तक 25 हजार 516 आवेदन प्राप्त 17 हजार 797 का हुआ निराकरण

Reva India News

एक सप्ताह में पूर्ण कराये खाद्यान्न पर्ची ई-केवायसी- कलेक्टर

Reva India News

Leave a Comment