Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

वीर शहीद शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह का बलिदान सदैव हमें राष्ट्रप्रेम के लिए प्रेरित करता रहेगा – मंत्री श्रीमती उइके पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ग्राम डिठौरी एवं जारगी में बलिदान दिवस में हुई शामिल

मंडला 19 सितंबर 2025

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उइके भारत के स्वतंत्रता संग्राम के वीर अमर शहीद महाराजा शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर ग्राम ठिठौरी एवं जारगी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने देश के स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान करने वाले इन महापुरुषों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके साहस, देशभक्ति और अदम्य जिजीविषा को स्मरण किया।

पीएचई मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि उनका त्याग और बलिदान सदैव हमें राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए प्रेरित करता रहेगा। अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचारों के विरुद्ध खड़े होकर मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए जिस वीरता और अदम्य साहस का परिचय दिया, वह सदैव स्मरणीय रहेगा। मंत्री श्रीमती उइके ने कहा कि अमर बलिदान से क्रांति की ज्वाला प्रज्वलित हुई, जिसने देशभर के जनमानस में स्वतंत्रता की चेतना जगाई। आपके त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर भावी पीढ़ियाँ राष्ट्र की सेवा और रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगी। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक एवं सरपंच, सचिव तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

Related posts

हरे कृष्णा राधे कृष्णा भजन के साथ धर्मप्रेमियों ने भगवान जगन्नाथ से दुख हरने मांगी कामना रथयात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Reva India News

आबादी के हिसाब से मध्य प्रदेश में होने चाहिए 1700 थाने, पर हैं केवल 968

Reva India News

24 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा

Reva India News

Leave a Comment