Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

ग्राम उत्कर्ष अभियान (धरती आबा) योजना 24 सितम्बर तक आवेदन पत्र आमंत्रित

मंडला 19 सितंबर 2025

भारत सरकार द्वारा मत्स्य पालन के लिए प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (धरती आबा) अंतर्गत योजना प्रारंभ की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य मछली उत्पादन एवं उत्पादकता में वृद्धि, गुणवत्ता तकनीकी आधारभूत संरचना एवं प्रबंधन के अंतर को कम करना मूल्य श्रंखला का आधुनिकीकरण एवं सुदृढ़ीकरण करना, मत्स्य पालन प्रबंधन ढांचा की स्थापना तथा मछुआरों एवं मत्स्य कृषकों की आय को बढाना है।

इस योजना में विभिन्न योजनाएं जिसमें मत्स्य बीज उत्पादन हेतु बीज उत्पादन हैचरी की स्थापना, नवीन मत्स्यबीज संवर्धन हेतु पोखर/तालाब का निर्माण, नवीन तालाब का निर्माण, मिश्रित मत्स्य पालन, पंगेशियस मछली पालन, तिलापिया मछली पालन हेतु इनपुट्स की व्यवस्था, जलाशय में मत्स्य अंगुलिकाओं का संचयन पुनः संचारी जल कृषि प्रणाली (आर.ए.एस.) की स्थापना, पोण्ड बायोफ्लोक की स्थापना, आईस बाक्स युक्त मोटर साईकिल/साईकिल, मछली बिक्री हेतु ई-रिक्शा रेफ्रीजरेटर ट्रक, जलाशय में केज/पेन स्थापना, फिश फीड मील प्लांट, मछली क्योस्क का निर्माण, आईस प्लांट स्थापना इत्यादि शामिल है। उक्त योजना में अनुसूचित जन जाति के हितग्राहियों को इकाई लागत का 90 प्रतिशत अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। हितग्राही का अशंदान 10 प्रतिशत होगा। प्रधानमंत्री जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (धरती आबा) योजना जिले के 716 ग्रामों को सम्मिलित किया गया है।

Related posts

स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार  प्रत्याशी द्वारा प्रलोभन स्वरुप स्वयं के खर्चे से बनाई जा रही रोड  24 घंटे में पूर्ण हुई लाखों की आधा किलोमीटर रोड  प्रत्याशी के भाई की लगी थी जे.सी.बी. मशीन 

Reva India News

ग्रीन हब सेंट्रल इंडिया फेलोशिप 2026-27

Reva India News

वित्तीय साक्षरता शिविर में ग्रामीणों को साइबर ठगी से बचाव के बताए उपाय

Reva India News

Leave a Comment