Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला में चित्रकला प्रतियोगिता सम्पन्न  

मंडला 20 सितंबर 2025

संचालनालय पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय म.प्र. भोपाल के तत्वाधान में कार्यालय संग्रहाध्यक्ष, जिला पुरातत्व संग्रहालय मण्डला में 20 सितम्बर को सेवा पर्व 2025 ’शक्ति स्पंदन’ अतीत के शक्ति स्पंदन के साथ आधुनिक शक्तिशाली भारत की अवधारणा के अवसर पर जिला पुरातत्व संग्रहालय मंडला में विद्यालय के छात्र-छात्रओं ने चित्रकला प्रतियोगिता में सहभागिता दर्ज की। कार्यक्रम में मंडला नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने रूचि पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम ने न केवल बच्चों के चित्रो का अवलोकन किया अपितु बच्चों के चित्रकला संबंधी समझ के लिये मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में अक्षत पटैल प्रथम, संस्कृति झारिया द्वितीय एवं धारणा मरकाम तृतीय स्थान पर रहे। सभी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किये गये। कार्यक्रम में डॉ. राजेश धुर्वे, गरिमा ताम्रकर, प्रशांत श्रीवास्तव, रितु धुर्वे, शिवम मिश्रा, विजय अग्रवाल, सुलोचना मेरावी, बिन्दु उईके, राधा धुर्वे, मनीष चन्द्रौल, नर्मदा झारिया, चन्द्रभान, पंकज झारिया, मनोज तेकाम, जतिन झारिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री प्रशांत श्रीवास्तव ने किया।

Related posts

उद्यानिकी और खाद्य प्रसंस्करण उद्यमी उत्पादन को 5 साल में दोगुना करने का लक्ष्य निर्धारित कर करें कार्य- मुख्यमंत्री डॉ. यादव राज्य सरकार हरसंभव मदद के लिए तत्पर प्रदेश के खाद्य प्र-संस्कृत उत्पादों का अमेरिका के शहरों में भी है मार्केट मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से 881 हितग्राहियों के खातों में 28 करोड़ 35 लाख रूपए किए अंतरित मुख्यमंत्री ने की खाद्य प्र-संस्करण उत्पादकों के क्रेता-विक्रेताओं से चर्चा

Reva India News

‘बेटियों का विवाह अब चिंता नहीं, उत्सव है’ : मंत्री श्रीमती सम्पतिया उईके संगम घाट पर मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना में 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे, मंत्री-सांसद ने दिया आशीर्वाद

Reva India News

नायब तहसीलदार ने किया एसआईआर कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment