Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सेवा पखवाड़ा के तहत एसपी ने किया पौधारोपण एवं स्वच्छता के लिए श्रमदान

मंडला 23 सितंबर 2025

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन के आह्वान पर 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक आयोजित “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत मण्डला पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक मंडला श्री रजत सकलेचा के नेतृत्व में रक्षित केंद्र (पुलिस लाइन परिसर) में स्वच्छता एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिवकुमार वर्मा, एसडीओपी मंडला श्री पीयूष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे।

 

एक पेड़ माँ के नाम, हरियाली का संकल्प

 

अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने “एक पेड़ माँ के नाम” पहल के तहत पौधारोपण कर उनकी देखभाल का संकल्प लिया।

स्वच्छता अभियान, स्वच्छ मंडला, स्वस्थ मंडला

 

रक्षित केंद्र स्थित कार्यालय, बैरक, आवास परिसर एवं पार्क में व्यापक सफाई अभियान चलाया गया, जो लगातार जारी रहेगा।

Related posts

आंगनबाड़ी केन्द्रों में समुदाय की भागीदारी बढ़ाने के लिए बांधे गए रक्षासूत्र  

Reva India News

26 ग्रामों में पहुंची चलित प्रयोगशाला

Reva India News

कलेक्टर हर्षिका सिंह ने की ’मेरा मॉस्क-मेरी सुरक्षा’ और ’मेरी होली मेरा घर’ के अभियान में सहयोग की अपील

Reva India News

Leave a Comment