Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विद्यार्थियों ने व्यावसायिक शिक्षा के तहत कंट्रोल रूम का किया भ्रमण साइबर हेल्पलाइन 1930 व डॉयल 112 की कार्यप्रणाली के बारे में जाना

मंडला 26 सितंबर 2025

शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल मुनू मोहगांव ब्लॉक मंडला के छात्रों द्वारा जिला पुलिस कंट्रोल रूम का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान कंट्रोल रूम से संचालित फिंगर प्रिंट, वायरलेस प्रणाली, सीसीटीवी मॉनिटरिंग व साइबर सेल आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। साइबर सेल द्वारा स्कूली बच्चों के लिए 10 उपयोगी साइबर सुरक्षा बचाव की जानकारी साझा किया गया। जिसमें मज़बूत पासवर्ड का उपयोग करें। अपने सभी अकाउंट (जैसे ईमेल, सोशल मीडिया, गेमिंग) के लिए मज़बूत और अलग-अलग पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड में अक्षर (छोटे और बड़े), संख्याएँ और विशेष चिन्ह (+/#) का मिश्रण होना चाहिए। अपना नाम, जन्मतिथि, या 123456 जैसे आसान पासवर्ड कभी न रखें। व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। इंटरनेट पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी (जैसे पूरा नाम, पता, फोन नंबर, स्कूल का नाम, माता-पिता की नौकरी का विवरण) किसी भी अजनबी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया पर अपनी निजी तस्वीरें या वीडियो भी बहुत सावधानी से शेयर करें। अनजान लिंक और अटैचमेंट से बचें। किसी भी अज्ञात ईमेल या संदेश में आए हुए लिंक या फाइल पर कभी क्लिक न करें, भले ही वह बहुत आकर्षक ऑफर वाला हो। ये फ़िशिंग या मैलवेयर हो सकते हैं। ऑनलाइन दोस्तों पर भरोसा न करें। ऑनलाइन मिले किसी भी व्यक्ति पर आसानी से भरोसा न करें। वह व्यक्ति वह नहीं हो सकता जो वह होने का दावा करता है। ऑनलाइन दोस्त से वास्तविक जीवन में कभी अकेले न मिलें। गोपनीयता सेटिंग्स का उपयोग करें। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी गोपनीयता सेटिंग्स हमेशा फ्रेंड्स ऑनली या प्राईवेट रखें ताकि अजनबी आपकी पोस्ट न देख सकें। साइबर बुलिंग की रिपोर्ट करें। यदि कोई आपको ऑनलाइन परेशान करता है, धमकाता है, या डराता है (साइबर बुलिंग), तो जवाब न दें। उस संदेश का स्क्रीनशॉट लें और तुरंत अपने माता-पिता या शिक्षक को बताएं। संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दें। यदि आपको ऑनलाइन कोई संदिग्ध गतिविधि या अजीब संदेश दिखता है, तो इसकी जानकारी तुरंत अपने माता-पिता को दें। अभिभावकों से बात करें। इंटरनेट पर कुछ भी असुविधाजनक या डरावना लगने पर संकोच न करें। अपने माता-पिता या किसी विश्वसनीय वयस्क से खुलकर बात करें। राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन का उपयोग करें। यदि आप ऑनलाइन ठगी या वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार होते हैं, तो तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। ऐप डाउनलोड करने में सावधानी बरतें। केवल आधिकारिक ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें। किसी भी अनजान वेबसाइट से ऐप डाउनलोड करने से बचें। याद रखें, इंटरनेट एक अच्छी जगह है, लेकिन सड़क की तरह, आपको ऑनलाइन भी सुरक्षित रहने के लिए सावधानी बरतनी होगी। भ्रमण के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, पुलिस कंट्रोल रूम प्रभारी, महिला थाना से उप निरीक्षक श्रीमती आकांक्षा उरमलिया, साइबर सेल प्रभारी श्री हिमांशु चौहान, फिंगर प्रिंट प्रभारी श्री सौरभ आदि उपस्थित रहे।

Related posts

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने दस्त/डायरिया से बचाव के उपाय बताए

Reva India News

पशुपालन मेला-संगोष्ठी तथा पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन 13 फरवरी को  

Reva India News

अभाविप मंडला नगर द्वारा रानी लक्ष्मी बाई की जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा।     

Reva India News

Leave a Comment