Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को मिली राहत 12 किसानों को 53 हजार की सहायता राशि वितरित मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री कुलस्ते की उपस्थिति में हुआ कार्यक्रम, किसानों ने जताया आभार

मंडला, 3 अक्टूबर 2025

अतिवृष्टि के कारण जिले में धान की फसल को हुए नुकसान की भरपाई के लिए प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा आज निवास स्थित समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राहत राशि का अंतरण किया गया। स्थानीय एनआईसी कक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती उइके और सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की उपस्थिति में 12 किसानों को कुल 53 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एनआईसी कक्ष में मौजूद नारायणगंज के ग्राम हर्राटीकुर को श्री चंदरसिंह एवं श्री गुरूचरण से चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार संकट के समय में आपके साथ खड़ी है। किसान भाईयों को किसी भी प्रकार की तकलीफ नहीं होगी।

मंत्री श्रीमती उइके ने कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को विजयादशमी की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि किसानों को समय पर मिली इस सहायता से उन्हें काफी संबल मिला है और वे नयी उम्मीद के साथ अपनी खेती-किसानी आगे बढ़ा सकेंगे। राहत राशि प्राप्त करने वाले किसानों ने मुख्यमंत्री और जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया। स्थानीय एनआईसी कक्ष में मंत्री एवं सांसद द्वारा प्रभावित किसानों को राहत राशि के प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम घुघरी श्री हुनेन्द्र घोरमारे सहित अन्य राजस्व एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मण्डला 27 जुलाई 2023

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने किया नवीन शिक्षण सत्र का शुभारंभ

Reva India News

एनयूएलएल, एसएसजी तथा अन्य लक्ष्यों को शत-प्रतिशत प्राप्त करें – हर्षिका सिंह कलेक्टर ने ली नगरीय निकायों के स्वच्छता संबंधी बैठक

Reva India News

Leave a Comment