Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पोषण माह: आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और प्री-स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षण

मंडला, 13 अक्टूबर 2025

पोषण माह के अंतर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और प्री-स्कूल शिक्षकों का संयुक्त प्रशिक्षण एवं प्री-स्कूल/प्राथमिक विद्यालय और आंगनवाड़ी केंद्रों के संयुक्त कार्यक्रम जैसे खेल दिवस, वार्षिक दिवस आदि का जिले एवं परियोजना स्तर पर आयोजन किया गया। जिसमें प्री स्कूलों के शिक्षकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, आंगनवाड़ी सहायिकाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में बताया गया कि बच्चों को उच्च शिक्षा से जोड़कर उन्हें बेहतर बनाया जा सकता है। बच्चों को खेल एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए आवश्यक जानकारी दी गई। आंगनवाड़ी के बच्चों एवं स्कूलों के छात्र/छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गये तथा मिट्टी के खिलौने की प्रदर्शनी लगाई गई। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताएं, सहायिकाएं, पर्यवेक्षक एवं परियोजना अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

ऑनलाईन आवेदनों पर मंडला जिला प्रदेश में द्वितीय

Reva India News

हम फाउण्डेशन मण्डला जिला कार्यशाला सम्पन्न सत्र 2021-22 हेतु जिला कार्यकारिणी गठित

Reva India News

सीएम हेल्पलाईन एवं टीएल के प्रकरणों में तथ्यात्मक जवाब प्रस्तुत करें – कलेक्टर समय सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

Leave a Comment