Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत समारोह

मंडला, 14 अक्टूबर 2025
एकलव्य योजनांतर्गत संचालित ब्रांच कम्प्यूटर साइंस इंजी., इलेक्ट्रिॉनिक्स टेलीकम्युनिकेशन इंजी. तथा इलेक्ट्रिकल इंजी. में 100 प्रतिशत प्रवेश की उपलब्धि प्राप्त करने उपरांत नवप्रवेशित छात्राओं का संस्था में अध्ययनरत वरिष्ठ छात्राओं द्वारा सोमवार को स्वागत किया गया।
एसडीएम श्रीमति सोनल सिडाम ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि अपने उपलब्धि और लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें ? इसके लिए छात्राओं को प्रोत्साहित किया। प्राचार्य श्री अरविन्द कुमार गुप्ता ने नवप्रवेशित छात्राओं को तकनीकी क्षेत्र से जुड़ने एवं समय की महत्ता बताते हुए अपने वरिष्ठ छात्राओं के साथ समन्वय स्थापित करने को कहा। इस दौरान श्री श्रीकान्त व्यास, श्रीमति निहारिका जुरियासिंघानी, श्री देवेन्द्र तारन एवं अतिथि व्याख्याता और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related posts

बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चालकों को पेट्रोल प्रदाय नहीं करने के निर्देश पेट्रोल पंप संचालकों की बैठक आयोजित

Reva India News

म.प्र. स्थापना दिवस पर शासकीय भवनों एवं ऐतिहासिक इमारतों पर प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश  

Reva India News

अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर होगा जिला पंचायत में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

Reva India News

Leave a Comment