Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर और एसपी ने किया अस्थाई पटाखा बाजार का निरीक्षण सुरक्षा व सुव्यवस्था के दिए निर्देश

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

दीपावली पर्व के मद्देनजर स्थानीय जेल ग्राउंड में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला ने पटाखा बाजार का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कलेक्टर श्री मिश्रा ने विद्युत विभाग और नगरपालिका को निर्देशित किया कि प्रत्येक दुकानों में किये गए विद्युतीकरण कार्य में विशेष सावधानी बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी दुकानों में पानी, रेत और अग्निशमन यंत्र की उपलब्धता अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करें। कलेक्टर श्री मिश्रा ने थाना कोतवाली को निर्देशित किया कि रात्रि में सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की ड्यूटी निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि पटाखा बाजार परिसर में पटाखे टेस्टिंग ना करने दें। उन्होंने नगरपालिका सीएमओ को निर्देशित किया कि पटाखा बाजार परिसर में पानी के टेंकर की व्यवस्था सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम, एसडीओपी श्री पीयूष मिश्रा, तहसीलदार मंडला श्री हिमांशु भलावी, नगरपालिका सीएमओ श्री गजानंद नाफड़े सहित संबंधित उपस्थित थे।

Related posts

1 नवम्बर को मनाया जाएगा मध्यप्रदेश स्थापना दिवस

Reva India News

वीरता पुरस्कार 2021 के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

कलेक्टर ने किया माई की रसोई के शेड के निर्माण कार्य का निरीक्षण

Reva India News

Leave a Comment