Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

आदर्श बालगृह के बालकों ने बनाया सजावटी सामान आज लगाया जायेगा स्टॉल

मंडला, 17 अक्टूबर 2025

किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण अधिनियम) एवं मिशन वात्सल्य योजनांतर्गत संचालित आदर्श बालगृह के बालकों ने दीपावली के अवसर पर अनुपयोगी वस्तुओं से सजावटी सामान एवं दीपक बनाए हैं। सरदार पटेल वार्ड लालीपुर के आदर्श स्कूल प्रांगण में इन सामग्रियों के विक्रय के लिए शनिवार को स्टॉल प्रातः 11 से शाम 6 बजे तक लगाया जायेगा।

उपसंचालक सामाजिक न्याय श्री रोहित बड़कुल ने बताया कि सभी सामग्री बालगृह के बालकों ने स्वयं तैयार की हैं। उन्होंने नगरवासियों से स्टॉल पर पहुंचकर बालगृह के बालकों के द्वारा बनाई गई सामग्री क्रय कर उनका उत्साह बढ़ाने की अपील की है।

Related posts

त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन के लिए स्टेडिंग कमेटी गठित

Reva India News

’’मलेरिया निरोधक माह जून 2021’’

Reva India News

आदि शंकराचार्य प्राकट्योत्सव पर जिला स्तरीय भव्य व्याख्यान कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment