Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में कार्यशाला का आयोजन

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा व महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला के तत्वाधान में मिशन वात्सल्य, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान में विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन, साइबर हेल्पलाइन, राष्ट्रीय महिला हेल्पलाइन, पुलिस हेल्पलाइन, प्रधानमंत्री मातृत्व योजना, शी बॉक्स पोर्टल आदि की महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। इसके अलावा जीने का अधिकार, स्वास्थ्य एवं पोषण, राष्ट्रीयता, विकास का अधिकार, शिक्षा, देखभाल आश्रय, मनोरंजन गतिविधियां, सुरक्षा का अधिकार, अप्राकृतिक आपदा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं 18 वर्ष की आयु तक के बेसहारा निराश्रित परित्यक्त, सड़क पर रहने वाले, विधि विरोधी कार्य करने वाले बालकों के पुनर्वास, पॉक्सो अधिनियम 2012, असुरक्षित स्पर्श को पहचानें और इसका निदान से संबंधित जानकारी दी गई।

महिला एवं बाल विकास विभाग जिला मंडला के द्वारा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम किया गया जिसमें तीन प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। उक्त की जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी वन स्टाफ सेंटर सखी की जिला प्रशासक श्रीमती प्रेरणा मर्सकोले द्वारा प्रदान दी गई। कार्यक्रम में महाविद्यालय के संस्था प्रमुख डॉ. नवीन कुमार हरदहा, एन.एस.एस प्रभारी डॉ. सुरेंद्र कुमार लिल्हारे, डॉ. घनश्याम झरिया, डॉ. विजय मौर्य, डॉ. गरिमा छाबड़ा एवं महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Related posts

लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन 21 नवंबर तक आमंत्रित

Reva India News

पतंजलि का तीन दिवसीय योग शिविर

Reva India News

खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग को सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में 92.55 वेटेज स्कोर के लिए मिला प्रशस्ति पत्र  

Reva India News

Leave a Comment