Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

कलेक्टर की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न राजस्व प्रकरणों के समय-सीमा पर निराकरण करने के निर्देश

मंडला, 28 अक्टूबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को योजना भवन के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, सभी एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की समीक्षा के साथ भू-राजस्व की वसूली, स्वामित्व सर्वे, लोक सेवा गारंटी प्रकरण, उच्च न्यायालय जबलपुर में लंबित याचिकाएं तथा भू-अर्जन से संबंधित मामलों की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने दो वर्ष से अधिक समय से लंबित स्वामित्व योजना प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक प्रकरण की नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से हो।

कृषि, राजस्व एवं सार्वजनिक हित से जुड़े निर्देश

 

कोदो-कुटकी पंजीयन के संबंध में कलेक्टर ने निर्देश दिए कि कोदो एवं कुटकी पंजीयन का कार्य आगामी तीन दिवस के भीतर हर हाल में पूर्ण किया जाए। शासकीय भूमि से अवैध अतिक्रमण तत्काल हटाने तथा की गई कार्रवाई की प्रगति की साप्ताहिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश। भू-राजस्व एवं अन्य मदों की वसूली पर विशेष फोकस करने के निर्देश भी बैठक में दिए। रबी उपार्जन को देखते हुए खाद वितरण की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा। खेतों में नरवाई जलाने पर रोक व वैज्ञानिक प्रबंधन अपनाने पर जोर दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि फसल क्षति की स्थिति का आंकलन करने के लिए मैदानी अमला लगातार फील्ड पर सक्रिय रहे। देवउठनी ग्यारस पर किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह न होने पाए, इसके लिए राजस्व एवं संबंधित विभाग समन्वय में कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

किसान योजनाओं की समीक्षा

 

फार्मर रजिस्ट्री एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने ई-केवाईसी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का भुगतान समय पर सुनिश्चित कराने के लिए राजस्व व कृषि विभाग समन्वित रूप से कार्य करें।

Related posts

21 पंचायतों में ’आरोग्यम मंडला’ जन स्वास्थ्य शिविर 16 अक्टूबर को

Reva India News

चना, मसूर, राई, सरसों की समर्थन मूल्य पर खरीदी 31 मई तक

Reva India News

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान का निरीक्षण किया मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान धनपुरी में 152 हितग्राहियों को लाभ मिला

Reva India News

Leave a Comment