Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

माह अक्टूबर 2025 में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारण के 13 प्रकरण दर्ज किये गये 

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भण्डारण पर प्रभावी रोकथाम के लिए मध्यप्रदेश शासन खनिज साधन विभाग से प्राप्त निर्देशों के अनुपालन में कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज विभाग मण्डला द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, अवैध परिवहन तथा अवैध भण्डारण के विरूद्ध सतत् रूप से कार्यवाहियाँ की जा रही है। इसी तारतम्य में प्राप्त शिकायतों के आधार पर माह अक्टूबर 2025 में खनिजों के अवैध उत्खनन / परिवहन एवं भण्डारण के 13 प्रकरण दर्ज किये गये हैं। उक्त प्रकरणों के विरूद्ध म०प्र० खनिज ( अवैध खनन, परिवहन तथा भण्डारण का निवारण) नियम 2022 के प्रावधानों के तहत् प्रकरण दर्ज कर कलेक्टर न्यायालय प्रेषित किया गया है। उक्त कार्यवाही सहायक खनि अधिकारी, खनि निरीक्षक एवं खनिज अमले द्वारा की गई।

Related posts

ग्वारी और बम्हनी में अनुभूति कैम्प: छात्र-छात्राओं को प्रकृति की शिक्षा मध्यप्रदेश ईको टूरिज्म बोर्ड एवं वन विभाग का संयुक्त आयोजन

Reva India News

जामगांव में मसाला क्षेत्र विस्तार एवं राज्य योजना अंतर्गत धनिया बीज वितरण

Reva India News

जनसुनवाई में 117 आवेदकों की सुनी गई समस्या

Reva India News

Leave a Comment