Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

*जुआ-सट्टा पर मंडला पुलिस की कार्यवाही — 02 आरोपी गिरफ्तार, ताश की गड्डी, ₹4,100 नगद, अर्टिका कार एवं मोबाइल फोन जप्त*

मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला के मार्गदर्शन में अवैध जुआ-सट्टा गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत *चौकी टाटरी* पुलिस द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई है।

दिनांक 04.11.2025 को *चौकी टाटरी* पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि *ग्राम सिमराहा के जंगल* में कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपए-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर तत्काल टीम गठित कर घेराबंदी करते हुए मौके पर दबिश दी गई। पुलिस टीम को देखकर जंगल का लाभ उठाकर कुछ जुआरी भागने में सफल हुए, जबकि दो व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

*आरोपी-*
1- चेतराम जंघेला पिता विष्णु प्रसाद जंघेला, निवासी ग्राम ग्वारा, थाना बम्हनी 40 वर्ष
2- संदीप जंघेला पिता महेश जंघेला, निवासी ग्राम ग्वारा, थाना बम्हनी 28 वर्ष

*जप्त सामग्री-*
1.52 ताश के पत्ते
2.नगद राशि ₹4,100/-
3.अर्टिका कार क्र. MH48F4725 (अनुमानित मूल्य ₹4,00,000/-)
4. एक मोबाइल फोन( अनुमानित मूल्य 10000/-)

*कुल मशरुका मूल्य लगभग-* ₹4,14,100/-

घटनास्थल पर जप्ती पत्रक तैयार कर आरोपियों के विरुद्ध धारा *जुआ अधिनियम* एवं संगठित अपराध के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।फरार आरोपियों में जुआ खिलाने वाले गणेश पटेल की पहचान कर ली गयी हैं एवं
फरार जुआरियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी हेतु कार्रवाई जारी है।

*पुलिस टीम*
चौकी प्रभारी – उनि. पुनीत वाजपेई
चौकी प्रभारी पांडीवारा – राजेन्द्र सिलेवार, सउनि. जगदीश जामुनकर, का.प्र.आर. दिव्यप्रकाश, जितेन्द्र परते,आर. प्रभात, संजय, भानुप्रताप, विनोद, दीनदयाल

Related posts

नेशनल लेवल वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से किया गया गुड गवर्नेंस प्रेक्टिसेस का प्रस्तुतिकरण

Reva India News

कर्तव्य में लापरवाही बरतने पर आदिवासी बालक छात्रावास अंजनिया के 3 भृत्य निलंबित

Reva India News

सलाहकार बोर्ड के गठन के लिए आवेदन आमंत्रित

Reva India News

Leave a Comment