Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विभागीय योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर

मंडला, 7 नवंबर 2025

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र मंडला द्वारा जिले के युवक/युवतियों को स्वयं का रोजगार स्थापित करने के लिए विभागीय योजनाओं का ब्लॉक स्तर पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा।

ब्लॉक/जनपद सभागार कक्ष में 12 नवंबर को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे विकासखंड मंडला (ग्रामीण) में जागरूकता शिविर का आयोजन किया जायेगा जिसके क्षेत्राधिकारी सहायक प्रबंधक श्री प्रदीप कुमार जायसवाल होंगे। इसी प्रकार 13 नवंबर को विकासखंड बीजाडांडी में तथा 14 नवंबर को विकासखंड नैनपुर, विकासखंड मवई जिसके क्षेत्राधिकारी प्रबंधक श्री अनिल दुबे एवं निवास के प्रबंधक श्री बलराम यादव हैं।

18 नवंबर को विकासखंड मंडला (शहरी) में जिसके क्षेत्राधिकारी प्रबंधक श्री बलराम यादव हैं। नारायणगंज के 19 नवंबर को तथा मोहगांव में 20 नवंबर को जिसके सहायक प्रबंधक सुश्री शैफाली अग्रवाल हैं। 21 नवंबर को घुघरी में क्षेत्राधिकारी प्रबंधक श्री अनिल दुबे तथा बिछिया में 22 नवंबर को जिसके क्षेत्राधिकारी प्रबंधक श्री अनिल दुबे होंगे।

Related posts

केन्द्रीय इस्पात राज्यमंत्री का दौरा कार्यक्रम

Reva India News

5 फरवरी से 5 मार्च तक होगा गेहूँ उपार्जन के लिए पंजीयन

Reva India News

सच की राह कठिन लेकिन परिणाम सुखद : पांडेय

Reva India News

Leave a Comment