Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला पुलिस द्वारा “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत बाल सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

मंडला, 10 नवंबर 2025

“ऑपरेशन मुस्कान” अभियान के अंतर्गत मंडला पुलिस द्वारा ऑर्किड विद्यालय मंडला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) महिला थाना प्रभारी द्वारा विद्यार्थियों को प्रोजेक्टर पर “कोमल” शैक्षणिक वीडियो के माध्यम से सुरक्षित व असुरक्षित स्पर्श, किसी भी प्रकार की असहज स्थिति में तुरंत “ना” कहने, विश्वसनीय व्यक्ति से साझा करने तथा सहायता लेने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। बच्चों से सकारात्मक जवाब मिलने पर पुरस्कृत किया गया।

इसी क्रम में थाना कोतवाली मंडला द्वारा ज्ञानदीप स्कूल में भी “मुस्कान अभियान” के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बाल सुरक्षा, साइबर क्राइम से बचाव, हेल्पलाइन नंबर 1098 एवं 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा) की जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Related posts

अतिवृष्टि और बाढ़ से निपटने की पूरी तैयारी रखें – कलेक्टर समय-सीमा एवं विभागीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न

Reva India News

एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम में आंगनवाड़ी केन्द्र में वृक्षारोपण किया गया

Reva India News

कलेक्टर एवं सीईओ जिला पंचायत ने महिलाओं के साथ तैयार किए सीड बॉल

Reva India News

Leave a Comment