Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

तहसील घुघरी और बिछिया के विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण

मंडला, 13 नवंबर 2025

कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के निर्देश पर तथा उपसंचालक खाद्य एवं औषधि प्रशासन मंडला के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षक मंडला द्वारा तहसील घुघरी और तहसील बिछिया के विभिन्न दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान दवाओं की खरीद-बिक्री के रिकॉर्ड, भंडारण की व्यवस्था, दवा लाइसेंस की वैधता और पंजीकृत फार्मासिस्ट की उपस्थिति की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाए गए तथ्यों के आधार पर जांच रिपोर्ट तैयार कर औषधि अनुज्ञापन प्राधिकारी को भेजी जाएगी, ताकि आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा सके।

Related posts

ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण 28 जून को

Reva India News

म.प्र. टूरिज्म बोर्ड द्वारा होम स्टे योजनाओं के लिए कार्यशाला 26 को

Reva India News

5 जून को लगाए गए 1861 कोविड टीके

Reva India News

Leave a Comment