Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

नशामुक्ति कार्यक्रमों का समापन समारोह 18 नवम्बर को

मंडला, 14 नवंबर 2025

भारत सरकार और अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली के द्वारा नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के पाँच वर्ष पूर्ण होने पर 1 अगस्त 2025 से संपूर्ण देश में आयोजित नशामुक्ति कार्यक्रमों का समापन समारोह 18 नवम्बर 2025 को गुरूनानक देव विश्व विद्यालय अमृतसर में किया जाना है।

कार्यक्रम का उद्देश्य अभियान को आमजन तक पहुंचाना, सामुदायिक भागीदारी को बढ़ाना और नशामुक्त समाज के निर्माण की दिशा में सामूहिक प्रयासों को मजबूत बनाना है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नशे के खिलाफ ऑनलाईन और ऑफलाईन शपथ तथा स्कूल एवं कॉलेज स्तर पर प्रतियोगिताओं के अलावा एक सामूहिक रैली भी किया जाना है।

नशामुक्त भारत अभियान (एनएमबीए) के तहत नशीली दवाओं के दुरूपयोग के विरूद्ध जागरूकता के लिए गतिविधियों का आयोजन कर सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार करते हुए आयोजित गतिविधियों को (एनएमबीए) ऐप पर दर्ज करते हुए 18 नवम्बर को भारत सरकार के मुख्य कार्यक्रम में ऑनलाईन सम्मिलित होना है।

Related posts

गप्पू उर्फ नरेन्द्र एक वर्ष के लिए जिलाबदर

Reva India News

जिले के मजदूर वर्ग हस्ताक्षर करें, अंगूठा लगाने की प्रथा समाप्त हो – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने ग्राम घोंटा में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह को संबोधित किया

Reva India News

चौरसिया परिवार ने विधि-विधान से की देवउठनी एकादशी की पूजा

Reva India News

Leave a Comment