Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

जनजातीय गौरव दिवस पर कैबिनेट मंत्री श्रीमती उइके ने किया भगवान बिरसा मुंडा को नमन आंगन तिराहा का हुआ जनजातीय बिरसा मुंडा तिराहा नामकरण

मंडला, 15 नवंबर 2025

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती, जनजातीय गौरव दिवस (पखवाड़ा) और मंडला गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग कैबिनेट मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने आंगन तिराहा महाराजपुर पहुंचकर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

सामुदायिक सम्मान और गौरव को नई पहचान देते हुए मंत्री श्रीमती उइके ने घोषणा की कि आंगन तिराहा का नया नामकरण अब जनजातीय बिरसा मुंडा तिराहा के रूप में किया गया है और भविष्य में यह स्थान इसी नाम से जाना जाएगा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मातृभूमि की स्वतंत्रता, जनजातीय अधिकारों एवं सामाजिक सशक्तिकरण के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित करने वाले भगवान बिरसा मुंडा का संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा भगवान बिरसा मुंडा जी ने हमें अधिकारों के लिए खड़े होने, समाज के लिए कार्य करने और राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखने की सीख दी है। उनका जीवन प्रत्येक भारतीय के लिए वंदनीय है।

कार्यक्रम के दौरान सैला, कर्मा नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और जनजातीय कला-संस्कृति की गरिमा को और बढ़ाया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा, रानू राजपूत, टिकरवारा सरपंच श्रीमती श्रद्धा कुरवेति उइके, कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकचेला, सीईओ जिला पंचायत श्री शास्वत सिंह मीना, अपर कलेक्टर श्री राजेन्द्र कुमार सिंह, एसडीएम श्रीमती सोनल सिडाम सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं।

Related posts

कुपोषण से बचाव के लिए पोषक वाटिका पर कार्यशाला संपन्न

Reva India News

मण्डला जिले में रोजगार के लिए अपार संभावनाएं- जिला पंचायत अध्यक्ष ’युवा संगम मेला’ में 52 युवाओं को चयन  

Reva India News

एकादशी से माँ नर्मदा जी की पंचचौकी महाआरती का शुभारंभ किया जाएगा कलेक्टर ने गोलमेज सभाकक्ष में बैठक कर पंचचौकी महाआरती की समीक्षा की

Reva India News

Leave a Comment