Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

मंडला, 18 नवंबर 2025

कार्यालय सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग में जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभाग के लंबित सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की शिकायत की समीक्षा की गई। सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों के शिकायतवार समक्ष में चर्चा कर त्वरित निराकरण कर संतुष्टिपूर्वक शिकायतें बंद करावें। उक्त कार्य में किसी भी का विलम्ब नहीं किया जावे। सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरण विधिवत तैयार कर निराकरण कराने हेतु निर्देशित किया गया है। सभी विकासखंडों से सीएम न्यायालय में लंबित जबाब दावा/कंप्लायंस के आवश्यक अभिलेखों को तत्काल उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया है। शासन के निर्देशानुसार प्राचार्यों के ई-अटेंडेंस की समीक्षा की गई जिसमें विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ई-एचआरएमएस पोर्टल पर शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति प्रतिदिन दर्ज कराना सुनिश्चित करें। शासन के निर्देशानुसार जिले में संचालित छात्रावास/आश्रमों का निरीक्षण परख ऐप के माध्यम से किये जाने के निर्देश हैं। सभी बीईओ को निर्देशित किया गया है कि विकासखंड में संचालित सभी छात्रावास/आश्रमों को परख ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के ओटीआर रजिस्ट्रेशन एवं छात्रवृत्ति स्वीकृति की कार्यवाही संस्था स्तर से समय-सीमा के पूर्व पूर्ण करना सुनिश्चित करें।

Related posts

आंगनवाड़ी के निर्माण तथा मरम्मत कार्यों को निर्धारित समय में पूरा कराएं – डॉ. सिडाना समीक्षा बैठक में कलेक्टर के निर्देश

Reva India News

नजूल नवीनीकरण के लिए विशेष शिविर 20 अगस्त तक

Reva India News

छात्रों ने समझा एक देश, एक चुनाव का विजन स्टूडेंट फॉर वन नेशन – वन इलेक्शन के तहत मंडला में आयोजित हुआ जिला छात्र सम्मेलन

Reva India News

Leave a Comment