Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मिशन वात्सल्य के अंतर्गत कार्यक्रम संपन्न

मंडला, 19 नवंबर 2025

प्राथमिक शाला मुड़िया रिचका ब्लॉक मवई में मिशन वात्सल्य अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वन स्टॉप सेंटर प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले के द्वारा उपस्थित छात्र/छात्राओं को मिशन वात्सल्य अंतर्गत शासन की योजनाओं, छात्र/छात्राओं को गुड टच-बैड टच, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार के सेवन संबंधी जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती शालिनी तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्राचार्य, शिक्षका मीना सोनवानी, ममता बघेल, परियोजना से पर्यवेक्षक रेवती कुडापे एवं वन स्टॉप सेंटर से प्रशासक सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, केसर्वकर सुश्री आशा नंदा, श्रीमती साक्षी पटवा, बहुउद्देशीय कार्यकर्ता हरिशंकर कछवाहा उपस्थित रहे।

Related posts

जिले में अब तक 283.8 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

Reva India News

स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे 21 से 25 सितंबर तक एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा

Reva India News

चिरईडोंगरी में धान उपार्जन केन्द्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण किसानों से सीधा संवाद

Reva India News

Leave a Comment