Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पदीय दायित्वों में लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

मंडला, 21 नवंबर 2025

जनपद पंचायत घुघरी की ग्राम पंचायत पाटन के ग्राम पंचायत सचिव श्री मानसिंह उईके को पदीय दायित्वों में लापरवाही बरतने एवं शासकीय निर्देशों की अवहेलना करने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी निलंबन आदेश अनुसार श्री उईके का निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय घुघरी नियत किया गया है।

निलंबन आदेश के अनुसार जनपद पंचायत घुघरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जिला पंचायत को श्री मानसिंह उईके के संबंध में पत्र के माध्यम से पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने एवं शासन की योजनाओं समग्र आधार ईकेवायसी, पीएम आवास आधार ईकेवायसी में निराशाजनक प्रगति तथा जनमन आवास हितग्राहियों को किश्तें जारी नहीं किये जाने का प्रतिवेदन प्रेषित किया गया था। उक्त के आधार पर संबंधित को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। जिसका प्रति उत्तर संतोषजनक और समाधान कारक नहीं पाया गया।

इससे स्पष्ट है कि सचिव श्री मानसिंह उईके ने पदीय दायित्वों के प्रति लापरवाही, शासकीय निर्देशों की अवहेलना की है। यह आचरण म. प्र. पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम (1) (2) (3) का स्पष्ट उल्लंघन है।

Related posts

कलेक्टर ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत औरई में श्रमदान का अवलोकन किया

Reva India News

निरोग रहना हमारे जीवन को सुखमय और सफल बनाता है – मंत्री श्रीमती संपतिया उइके मंत्री श्रीमती संपतिया उइके ने 55 लाख की लागत से उप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया

Reva India News

2 अक्टूबर को शुष्क दिवस घोषित

Reva India News

Leave a Comment