Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मंडला में खेलों को नई उड़ान स्केटिंग ट्रेनिंग ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह

मंडला, 02 दिसंबर 2025

जिले में बच्चों के खेल प्रशिक्षण को नई दिशा देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा एवं एसपी मंडला श्री रजत सकलेचा की पहल पर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। जिला खेल अधिकारी श्री विकास खराड़कर द्वारा खेल परिसर में स्केटिंग प्रशिक्षक की व्यवस्था की गई है, जिसके साथ प्रशिक्षण औपचारिक रूप से प्रारंभ हो गया।

प्रशिक्षण में बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। खेल परिसर में बच्चों की खुशी, जिज्ञासा और नए खेल को सीखने की ललक ने मौहाल को जीवंत बना दिया। प्रशिक्षण के दौरान बच्चों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पूरी सुरक्षा किट, हेलमेट, नी-गार्ड और एल्बो-गार्ड उपलब्ध कराए गए हैं।

खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने हेतु म्यूजिक सिस्टम की भी व्यवस्था की गई है, जिससे प्रशिक्षण सत्र और अधिक आनंददायक एवं ऊर्जावान बन सके।

जिले में स्केटिंग प्रशिक्षण शुरू होने से बच्चों को एक नई खेल सुविधा मिली है, जो न केवल मनोरंजन बल्कि फिटनेस और संतुलन कौशल विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होगी। प्रशासन की यह पहल खेल संस्कृति को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

पौड़ी माल में जन कल्याण शिविर का दूसरा चरण संपन्न, 219 आवेदन मिले, 14 विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

Reva India News

जिला योजना समिति की बैठक 22 मई को

Reva India News

जिलेवासी कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन करें एवं प्रशासन का सहयोग करें कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर कलेक्टर ने की अपील

Reva India News

Leave a Comment