Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अवैध आधार पंजीयन पर कार्रवाई, नेहा कम्प्यूटर सील

मंडला, 3 दिसंबर 2025

बुधवार को सीएम हेल्पलाईन पोर्टल एवं कार्यालयीन ईमेल पर प्राप्त अवैध आधार पंजीयन संबंधी शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा ने तत्काल जांच के निर्देश जारी किए। कलेक्टर के आदेशानुसार तथा एसडीएम मंडला श्रीमती सोनल सिडाम के निर्देशन में नगर के पड़ाव स्थित नेहा कम्प्यूटर केंद्र का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान टीम को दुकान में अवैध रूप से आधार पंजीयन एवं अपडेट कार्य में उपयोग किए जाने वाले उपकरण मिले, जिनके लिए कोई वैध अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर के निर्देशानुसार राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में नेहा कम्प्यूटर को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार श्री रामसिंह उलाड़ी मौजूद रहे।

Related posts

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का हुआ मंडला आगमन, गर्मजोशी से कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत…

Reva India News

मध्यप्रदेश में पशुपालकों के लिए नई पहल : ‘गोरस मोबाइल ऐप’ से बढ़ेगी आय और उत्पादन

Reva India News

लोक सेवा केन्द्र नैनपुर में लिंग आधारित हिंसा पर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

Reva India News

Leave a Comment