Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 200 इकाई का लक्ष्य प्राप्त

मंडला, 10 दिसंबर 2025

म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम भोपाल के माध्यम से नवीन योजना टंटया मामा आर्थिक कल्याण योजना में 200 इकाई का लक्ष्य निगम शाखा मण्डला को प्राप्त हुआ है। योजना के तहत बैंक द्वारा 10 हजार से 1 लाख रूपए स्वीकृत किया जायेगा। बैंक द्वारा स्वीकृत/वितरित ऋण राशि पर निगम द्वारा प्रतिवर्ष 7 प्रतिशत की दर से ब्याज अनुदान अधिकतम 5 वर्षों तक नियमित रूप से भुगतान किया जायेगा। आवेदक का आवेदन पत्र एमपी ऑनलाईन के माध्यम से स्वीकार किये जायेंगे। आवेदन samast portl.in mponline gov पोर्टल पर कर सकते हैं।

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आदिवासी आवेदक के पास एक फोटो, साक्षर, स्थाई जाति, मूल निवासी, आय प्रमाण पत्र जिसमें 12 लाख से कम, आयु 18 से 55 के बीच, आधार कार्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक एवं कोटेशन हो इच्छुक आदिवासी आवेदक विस्तृत जानकारी प्राप्त करने के लिए कार्यालय म.प्र. आदिवासी वित एवं विकास निगम मण्डला टीसीपीसी से सम्पर्क करें।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मोती महल का भ्रमण किया  

Reva India News

रेवा इंडिया न्यूज़ मुख्य समाचार मंडला 17 सितम्बर 2023

Reva India News

वर्षा की जानकारी

Reva India News

Leave a Comment