Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

संवेदनशील नेतृत्व का असर कलेक्टर के एक निर्देश से मिली राहत खेत का नक्शा मिला तत्काल आवेदक प्रहलाद मोंगरे ने व्यक्त किया आभार

मंडला, 12 दिसंबर 2025

जिले में हर मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई समस्याओं के तत्काल समाधान का प्रभावी माध्यम बन चुकी है। कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के संवेदनशील नेतृत्व ने जनसुनवाई को वास्तव में जन-हितैषी और परिणामकारी स्वरूप प्रदान किया है।

ऐसे ही एक मामले में निवास तहसील के ग्राम पाठा देवगांव निवासी श्री प्रहलाद मोंगरे की समस्या का मौके पर ही समाधान किया गया। प्रहलाद मोंगरे ने खेत की नकल के लिए आवेदन किया था लेकिन उनका आवेदन निरस्त हो गया था। समाधान न मिलने पर वे अपनी परेशानी लेकर जनसुनवाई में पहुंचे और कलेक्टर के समक्ष पूरी व्यथा रखी।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने उनकी समस्या को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही अधिकारियों ने उसी समय लोक सेवा केंद्र मंडला में नया आवेदन करवाया और उसी दिन प्रहलाद मोंगरे को खेत का नक्शा प्रदान कर दिया गया।

मौके पर ही समस्या के समाधान से खुश होकर प्रहलाद मोंगरे ने जिला प्रशासन और कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

जिले में आज 1 कोरोना मरीज स्वस्थ हुआ

Reva India News

सेवा काल के अनुभवों का लाभ समाज को दें रू जनसम्पर्क आयुक्त श्री खाड़े अपर संचालक श्री खरे, श्री चौधरी और जनसम्पर्क कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर दी गई विदाई

Reva India News

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सिलगी के बड़े तालाब में श्रमदान, ग्रामीणों ने ली जल संरक्षण की शपथ

Reva India News

Leave a Comment