Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

17 दिसम्बर से दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण का हुआ शुभारंभ

मंडला, 17 दिसंबर 2025

पशु पालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जायेंगे पशु पालक के घर, पशु स्वास्थ, पशु पोषण एवं पशु नस्ल सुधार से सम्बंधित देंगे जानकारी। प्रदेश में पशुपालकों, किसानों की आय बदने व दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए पशु पालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है जिसके द्वितीय चरण का शुभारंभ 17 दिसम्बर से हो चुका है। अभियान अंतर्गत पशु पालन एवं डेयरी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी पशुपालकों, किसानों के घर जायेंगे जहाँ पशु स्वास्थ, पशु पोषण एवं पशु नस्ल सुधार से सम्बंधित जानकारी देंगे।

द्वितीय चरण में प्रदेश के सभी गांवों में दुधारू पशु रखने वाले पशु पालक से सीधे संपर्क कर संवाद किया जायेगा। अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रत्येक विकासखंड के एक चिकित्सक को मास्टर ट्रेनर के रूप में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित किया गया है इन मास्टर ट्रेनर द्वारा/नोडल ऑफिसर द्वारा अपने जिले के प्रत्येक विकासखंड में सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र, अधिकारी, मैत्री, गौसेवक को दे दिया गया है।

अभियान की निगरानी के लिए जिला स्तर पर कण्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है एवं कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा नियमित रूप से अभियान की समीक्षा करेंगे। साथ ही राज्य स्तर जानकारी साँझा करेंगे। दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान के द्वितीय चरण 5-9 गौवंश एवं भैंसवंश रखने वाले पशु पालकों के यहाँ प्रशिक्षित विभागीय अमले द्वारा घर जाकर भेंट की जाएगी, साथ ही उन्हें पशु स्वास्थ्य, पशु पोषण एवं पशु नस्ल सुधार पर जागरूक किया जावेगा।

Related posts

बिछिया में सीईओ जिला पंचायत द्वारा निर्माण कार्यों का निरीक्षण

Reva India News

फेक न्यूज का प्रचार-प्रसार दंडनीय – अपर कलेक्टर जिला योजना भवन में मीडियाकर्मियों की बैठक आयोजित

Reva India News

हेलमेट से सुरक्षा, सतर्कता से साइबर बचाव – गांव-गांव पहुंची मंडला पुलिस

Reva India News

Leave a Comment