Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक से पहले कलेक्टर ने ली विभागीय तैयारियों की गहन समीक्षा

मंडला, 2 जनवरी 2026

मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन की आगामी पाँच जनवरी को आयोजित समीक्षा बैठक के मद्देनज़र जिले में प्रशासनिक तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा द्वारा कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस के बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्री मिश्रा ने सभी विभागों की प्रगति, योजनाओं के क्रियान्वयन और लंबित मामलों की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की।

कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि 5 जनवरी 2026 को प्रस्तावित मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में जिले की प्रस्तुति तथ्यात्मक, अद्यतन एवं परिणामोन्मुखी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करते हुए जमीनी स्तर पर प्रभावी परिणाम सुनिश्चित करें। बैठक में कृषि एवं संबंधित क्षेत्र, स्वास्थ्य एवं पोषण, रोजगार-उद्योग एवं निवेश, नगरीय विकास, सुशासन, शिक्षा, ग्रामीण विकास एवं जनजातीय कार्य, कानून व्यवस्था, विविध एवं अतिविशिष्ट बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री मिश्रा ने प्रत्येक विभाग से योजनाओं की प्रगति, उपलब्धियों एवं चुनौतियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक सुधारात्मक निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समयबद्ध रूप से पहुँचे, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी। उन्होंने कानून व्यवस्था, शिक्षा एवं स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने और गुणवत्ता पर फोकस रखने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री मिश्रा ने कहा कि समीक्षा बैठक केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि जिले के समग्र विकास की दिशा तय करने का अवसर है। सभी विभाग जिम्मेदारी के साथ कार्य करें ताकि मंडला जिला शासन की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री शाश्वत सिंह मीना एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

*नक्सल प्रभावित ग्राम रमपुरी में “नशे से दूरी है जरूरी” अभियान के तहत जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित*

Reva India News

विश्व ध्यान दिवस पर तीन दिवसीय ध्यान योग कार्यशाला का भव्य समापन “हर दिल ध्यान, हर दिन ध्यान” अभियान से मंडला पुलिस को मिली नई ऊर्जा

Reva India News

म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ ने साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध सौंपा ज्ञापन

Reva India News

Leave a Comment