Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

युवा संगम रोजगार मेला: ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

मंडला, 19 जनवरी 2026

जिले के युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 जनवरी को आयोजित युवा संगम रोजगार मेला के अंतर्गत ओरिएंटेशन कार्यक्रम का शुभारंभ आरडी कॉलेज ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय कुशराम के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री शाश्वत सिंह मीना, डिप्टी कलेक्टर श्री संस्कार बावरिया, सहायक संचालक जिला व्यापार उद्योग श्री बलराम यादव सहित संबंधित उपस्थित थे।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्री कुशराम ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जिला प्रशासन द्वारा युवाओं के लिए यह जो पहल की गई है वह सराहनीय है। रोजगार मेला युवाओं के लिए करियर बनाने का महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करें, इंटरव्यू प्रक्रिया को गंभीरता से समझें और अपने कौशल व आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें।

कार्यक्रम के दौरान युवाओं को रोजगार मेले की प्रक्रिया, पंजीयन, आवश्यक दस्तावेज, चयन प्रक्रिया एवं इंटरव्यू की तैयारी से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई, ताकि वे बेहतर तैयारी के साथ अवसर का लाभ उठा सकें। जिला व्यापार उद्योग केन्द्र सहायक संचालक श्री बलराम यादव ने बताया कि रोजगार मेले में जिले एवं जिले के बाहर की 45 से अधिक कम्पनियाँ 4 हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने आ रही हैं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।

Related posts

सांसद श्री कुलस्ते के प्रयास से केरल में मृत युवक का शव एयर एंबुलेंस से मवई लाया गया।* 

Reva India News

ग्रामसभा में किया जाएगा गौरव दिवस के आयोजन का निर्धारण

Reva India News

प्राकृतिक आपदा प्रभावित को आर्थिक सहायता स्वीकृत

Reva India News

Leave a Comment