Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

पुलिस चौपाल आयोजित कर जन-जागरूकता अभियान चलाया गया

मंडला, 25 जनवरी 2026

पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा पुलिस चौपाल थाना खटिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सौतिया एवं पांडीवारा चौकी ग्राम धनपुरी, चौकी मनेरी अंतर्गत कस्बा मनेरी, थाना घुघरी अंतर्गत ग्राम खमतरा, चौकी अंजनिया अंतर्गत ग्राम माधोपुर, थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम सानी मोहगांव (उमरवाड़ा), कटंगी एवं घोट (बरखेड़ा) तथा थाना मवई अंतर्गत ग्राम दाढ़ी, वनग्राम सूरजपुरा में आयोजित कर जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस दौरान नागरिकों को दो-पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार-पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने, नशे से दूर रहने, नाबालिगों से वाहन न चलवाने, अनजान कॉल, फर्जी लिंक, एपीके फाइल, ओटीपी साझा न करने, महिला एवं बाल सुरक्षा संबंधी मामलों की तत्काल सूचना पुलिस को देने के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही साइबर अपराध की स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकाल के लिए 112, महिला सुरक्षा के लिए 1090 एवं नशा मुक्ति के लिए मानस हेल्पलाइन 1933 व 14446 के उपयोग के संबंध में बताया गया।

Related posts

बिछिया तहसील में देर रात तक एसआईआर का कार्य जारी कलेक्टर ने कार्य के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखने की अपील की

Reva India News

कपिल ने किया पीले मेंढको का फोटोशूट जम कर हो रहा बायरल

Reva India News

जिले में मिले 9 नए कोरोना पॉजीटिव केस

Reva India News

Leave a Comment