Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

हेलमेट, साइबर अपराध व नशा मुक्ति पर जानकारी देने चौपाल आयोजित

मंडला, 8 फरवरी 2026
पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा के मार्गदर्शन में
जिले के विभिन्न थाना एवं चैकी क्षेत्रों में माइक्रो बीट पुलिस चैपाल आयोजित कर ग्रामीण नागरिकों
को हेलमेट की अनिवार्यता, यातायात नियमों के पालन, नशा मुक्ति, साइबर अपराध से बचाव तथा
महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम
आयोजित किया गया।
अभियान के अंतर्गत थाना निवास (बबलिया), थाना कोतवाली (अमानाला), थाना घुघरी (गुल्लू
डोंगरमंडला), थाना बीजाडांडी (भौंडी), थाना मवई (करेली करेला) एवं चौकी अंजनिया, चौकी पिंडरई

(बीजेगांव), चौकी टाटरी (भरवेली), चौकी चाबी (झंडा टोला) क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों द्वारा चौपाल
लगाकर ग्रामीणों को जानकारी दी गई।

Related posts

हेल्पलाईन के प्रकरणों का सकारात्मक रूप से निराकरण करें –  कलेक्टर समय सीमा की बैठक सम्पन्न

Reva India News

जिलेवासी कोविड गाईडलाईन का पालन करें – कलेक्टर  

Reva India News

विधिक सेवा प्राधिकरण में ’आजादी के अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत होगी विविध गतिविधियाँ

Reva India News

Leave a Comment