Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस:  बीजाडाडी के विभिन्न ग्रामों में आयोजित हुई ग्राम सभाएं

                       अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के विशेष अवसर पर कलेक्टर श्री सोमेश मिश्रा के मार्गदर्शन में बीजाडाडी विकासखंड के अंतर्गत विभिन्न ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इन सभाओं का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और शासन की योजनाओं से ग्रामीण महिलाओं को अवगत कराना रहा। कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशों के परिपालन में  ग्राम पंचायत मगरधा, लालपुर, भैंसवाही ,खनोरा, चरगांव कला और बिलनगरी में आयोजित ग्राम सभा मे महिला सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। ग्राम सभाओं के दौरान उपस्थित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया।
ग्राम सभा के दौरान ग्रामीण परिवेश में महिलाओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता के महत्व पर संवाद। लाड़ली बहना योजना, मातृत्व वंदना योजना और स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही बालिकाओं की शिक्षा और उनके उज्जवल भविष्य के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।
ग्रामीण महिलाओं ने भी इन सभाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और गांव के विकास के साथ-साथ अपनी समस्याओं और सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा।

Related posts

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विदिशा जिले की सड़क दुर्घटना में चार व्यक्तियों की मृत्यु पर दु:ख व्यक्त किया घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को दिए निर्देश

Reva India News

राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कानून के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए क्षमता वर्धन प्रशिक्षण आयोजित

Reva India News

बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता कार्यक्रम एवं रैली

Reva India News

Leave a Comment