Reva India News
ब्रेकिंग न्यूज़मंडला हमारा जिला

सुपर 100 योजना अंतर्गत आवेदन कराने निर्देश

मंडला, 9 मार्च 2026

हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उर्त्तीण होने वाले विद्यार्थियों के लिये राज्य शासन की योजना अन्तर्गत सुपर 100 चयन परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों को शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उमावि भोपाल एवं शासकीय मल्हार आश्रम उमावि इन्दौर में प्रवेश दिलाया जाएगा। यहां उन्हें कक्षा ग्यारहवीं एवं कक्षा बारहवीं शिक्षण के साथ-साथ जेईई इंजीनियरिंग एवं नीट मेडीकल के लिए आयोजित की जाने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिये 2 वर्षीय निःशुल्क कोंचिंग प्रदान की जाएगी। प्रवेश उपरान्त विद्यार्थियों को विद्यालय के छात्रावास में आवास, भोजन एवं शिक्षण आदि की व्यवस्था शासन द्धारा निःशुल्क की जाएगी।

इस सम्बंध में बोर्ड परीक्षा प्रभारी श्री महेन्द्र श्रीवास ने बताया गया है कि समस्त प्राचार्य हाईस्कूल एवं हायर सैकेण्डरी विद्यालयों को निर्देश जारी किये गये हैं कि जो विद्यार्थी वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा कक्षा दसवीं में सम्मिलित हुये हैं उन्हें आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना सुनिश्चित करें ताकि राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ अधिक से अधिक विद्यार्थी प्राप्त कर सकें।

Related posts

वैक्सीन से मिलती है इम्यूनिटी, इसलिए वैक्सीन जरूरी – अभ्या

Reva India News

जनसुनवाई में पहुंचे 80 आवेदन, कलेक्टर ने सुनी समस्या

Reva India News

संपन्न हुआ जनेऊ संस्कार

Reva India News

Leave a Comment